जयपुर

..BJP दिग्गजों की टिकट को लेकर पूरी हुई बैठक, 70 सीटों पर नामों पर बनी सहमति, जल्द जारी होगी सूची

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Nov 10, 2018
Feature image

जयपुर ।

राजस्थान में चुनावी सरगर्मियों के बीच भाजपा अलर्ट मोड़ में आ गई है। चुनाव ( rajasthan election 2018 ) की नजदीकियों के साथ ही शनिवार को बीजेपी में टिकटों पर चर्चा हुई। दिल्ली में हुई टिकट मंथन की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

दिल्ली में बीजेपी की बैठक राजस्‍थान भाजपा के नेताओं की बैठक प्रभारी मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के घर पर हुई। तीन घंटे तक चली बैठक में मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे के अलावा प्रदेश अध्‍यक्ष मदन लाल सैनी, गजेंद्र सिंह शेखावत, अशोक परनामी, राजेंद्र राठौड़, ओम माथुर, वी सतीश आदि नेता मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि 70 सीटों पर नामों को लेकर सहमति बन गई है। जबकि बाकी सीटों पर फैसला भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह के साथ होने वाली बैठक में तय की जाएगी। पिछली बैठक में अमित शाह ने प्रदेश के नेताओं को नए सिरे से सूची तैयार करने का फार्मूला दिया था। उसके बाद प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्‍व की ओर से अलग-अलग सूची तैयार की गई। सूत्रों के मुताबिक दोनों सूची को मिलाकर 70 नामों पर सहमति बन गई है। बाकी 130 नामों पर जल्‍द ही सहमति बनने के आसार हैं।

Published on:
10 Nov 2018 07:26 pm