जयपुर

Rajasthan Election 2018: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने जारी की तीसरी सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

हनुमान बेनीवाल की पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने रविवार शाम को तीसरी सूची जारी कर दी।

less than 1 minute read
Nov 18, 2018
hanuman beniwal

जयपुर। हनुमान बेनीवाल की पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने रविवार शाम को तीसरी सूची जारी कर दी। पार्टी ने इस सूची में 16 प्रत्याशियों को टिकट दिया है। बता दें कि इससे पहले दो सूचियों में रालोपा 25 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। इसके साथ रालोपा ने अब तक 41 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारकर चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है।

सूची में नागौर से शमशेर सिंह खोखर को टिकट दिया गया है। वहीं, कठूमर से नरसी किराड़ को मैदान में उतारा है। दूसरी तरफ पूर्व विधि मंत्री शशि दत्ता को भी टिकट दिया है। पार्टी ने आदर्श नगर से अहसान अंसारी को टिकट दिया है।


देखें पूरी सूची


1. हिंडोन---------शशि दत्ता
2. नागौर---------शमशेर खान खोखर
3. झुन्झुनू---------राजेन्द्र फौजी
4. कठूमर ---------नरसी किराड़
5. नदबई--------- विजेंद्र देशवाल
6. रायसिंह नगर--------- रामफल सिंह
7. शेरगढ़ ---------तगाराम भील
8. लाडनूं--------- जगन्नाथ सिंह
9. लाडपुरा--------- जसवंत सुमन
10. मसूदा--------- कैय्यूम खान
11. बानसुर --------- मीरा देवी
12. पुष्कर ---------पप्पू कुरेशी
13. शाहपुरा (भीलवाड़ा)--------- देबीलाल
14. आर्दशनगर(जयपुर)--------- अहसान अंसारी
15. बाड़मेर --------- हयात खान
16 गुड़ामालानी--------- विजय सिंह गुर्लिया

Published on:
18 Nov 2018 09:43 pm