जयपुर

ब्राह्मण समाज ने भाजपा और कांग्रेस से से मांगी 40-40 सीट

विप्र फाउंडेशन ने भाजपा व कांग्रेस से विधानसभा चुनाव के लिए ब्राह्मण समाज को 40-40 सीटें देने की मांग की है।
less than 1 minute read
Oct 26, 2018
Feature image

जयपुर। विप्र फाउंडेशन ने भाजपा व कांग्रेस से विधानसभा चुनाव के लिए ब्राह्मण समाज को 40-40 सीटें देने की मांग की है। फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को यहां आयोजित 'पाथेय' कार्यक्रम में 11 सूत्री मांग पत्र जारी किया गया।

मांग पत्र में आर्थिक आधार पर 14 प्रतिशत आरक्षण और पदोन्नति में से आरक्षण हटाने की भी मांग शामिल है। मांग पत्र को भाजपा व कांग्रेस को सौंपा गया है।

फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक सुशील ओझा ने कहा कि प्रदेश में 14.75 प्रतिशत ब्राह्मण यानि 90 लाख की आबादी है। पहली विधानसभा में 60 ब्राह्मण प्रतिनिधि रहे। चार-चार मुख्यमंत्री, 60 विधायकों वाले ब्राह्मण आज 16 विधायकों पर सिमट गए हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मनारायण जोशी व विफा जोन-1 अध्यक्ष पं.देवीशंकर शर्मा ने कहा कि 53 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जिनमें ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या 25 से 55 हजार के बीच है और 10 विधानसभा क्षेत्रों में तो जनसंख्या 60 से 80 हजार तक है। आगामी दिनों में तीन जागरुकता मतदाता रथ यात्रा निकाली जाएगी।

ये भी हैं मांगें:
परशुराम विश्वविद्यालय की स्थापना, फर्जी मुकदमे दर्ज करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई, बालिका शिक्षा पूर्णतय नि:शुल्क हो।

Updated on:
26 Oct 2018 09:23 am
Published on:
26 Oct 2018 09:23 am