जयपुर

राजस्थान चुनाव 2018: कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, परीक्षा देने जाने वाले बरोजगारों को फ्री सफर का वादा

राजस्थान के लिए गुरुवार को कांग्रेस ने अपना चुनावी घोषणा पत्र (Congress Manifesto 2018) जारी किया। इस घोषणा पत्र में पार्टी ने सत्ता में आने पर किसानों को पेंशन देने का वादा किया है।
less than 1 minute read
Nov 29, 2018
rajasthan election : Congress
rajasthan election : Congress

जयपुर। राजस्थान के लिए गुरुवार को कांग्रेस ने अपना चुनावी घोषणा पत्र (Congress Manifesto 2018) जारी किया। इस घोषणा पत्र में पार्टी ने सत्ता में आने पर किसानों को पेंशन देने का वादा किया है। इसके अलावा किसानों को आकर्षित करते हुए पार्टी ने सत्ता में आने पर 10 दिन में कर्ज माफ करने की बात भी कही है।

युवाओं और महिलाओं को लेकर भी कई वादे किए हैं। कांग्रेस ने परीक्षा देने जाने वाले युवाओं को फ्री सफर और महिलाओं को निशुल्क पढ़ाई का वादा किया है। जयपुर में घोषणा पत्र जारी किए जाने के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और हरिश चौधरी आदि मौजूद रहे।

घोषणा पत्र जारी करते हुए पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने भाजपा के उस बयान का पलटवार किया जिसमें भाजपा ने कहा था कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो केंद्र और राज्य सरकार में खिंचाव होगा। पायलट ने कहा कि भाजपा को आभास हो गया है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। इसलिए भाजपा ऐसी बयानबाजी कर रही है।

घोषणा पत्र के अहम बिंदू
बेरोजगारों को एग्जाम देने के लिए फ्री सफर
गोचर जमीन विवाद निपटारे के लिए बनेगा बोर्ड
बच्चियों की पढ़ाई निशुल्क होगी
बुजुर्ग किसानों को पेंशन की सुविधा
किसानों का कर्ज माफ करेंगे
कृषि यंत्रों को जीएसटी से मुक्त करवाएंगे
बेरोजगारों के लिए करेंगे लोन का बंदोबस्त
बेरोजगारों को साढ़े 3 हजार मासिक आर्थिक मदद देंगे
बुजुर्ग किसानों को पेंशन देंगे
महिलाओं के लिए ITI और पॉलिटेक्निक
जर्नलिस्ट प्रोटेक्सन एक्ट लेकर आएंगे

Updated on:
29 Nov 2018 11:30 am
Published on:
29 Nov 2018 09:59 am