जयपुर

Harish Meena : पूर्व सीएम शिवचरण माथुर सरपंच तक नहीं बन पाते, सांसद हरीश मीणा ने क्यों कही ऐसी बात?

Harish Meena : राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर से सांसद हरीश मीणा ने कहा कि प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे शिवचरण माथुर यदि आज के दौर में होते तो सरपंच तक नहीं बन पाते। जानें सांसद हरीश मीणा ने क्यों कही ऐसी बात।

less than 1 minute read
Rajasthan Former CM Shiv Charan Mathur could not even become a Sarpanch Why did MP Harish Meena say such a thing
राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर से सांसद हरीश मीणा। फाइल फोटो पत्रिका

Harish Meena : राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर से सांसद हरीश मीणा ने कहा कि प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे शिवचरण माथुर यदि आज के दौर में होते तो सरपंच तक नहीं बन पाते। सांसद हरीश मीणा की यह बात सुनकर कार्यक्रम में बैठे सभी लोग चौंक गए।

राजस्थान के दो बार मुख्यमंत्री रहे शिवचरण माथुर की 100वीं जयंती पर आयोजित स्मृति समारोह में रविवार को मौजूदा राजनीतिक हालात पर तीखे कटाक्ष सुनाई दिए। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में ‘रिफॉर्मिंग गवर्नेंस’ विषय पर हुए कार्यक्रम में टोंक-सवाई माधोपुर से सांसद हरीश मीणा ने कहा कि यदि शिवचरण माथुर आज के दौर में होते तो जातीय समीकरणों के बीच सरपंच तक नहीं बन पाते।

साधारण घर में रहते थे शिवचरण माथुर

सांसद हरीश मीणा ने कहा कि पहले के मुख्यमंत्री सादगी और प्रशासनिक मर्यादाओं के लिए पहचाने जाते थे। उन्होंने याद दिलाया कि शिवचरण माथुर साधारण घर में रहते थे और वहीं से इस दुनिया को विदा हुए। आज हालात यह हैं कि विधायक या सांसद बनते ही कोठियां और फार्म हाउस खड़े हो जाते हैं।

आज थाने का एसएचओ सीधे मुख्यमंत्री से कर लेता है बात

प्रशासनिक व्यवस्था पर भी टिप्पणी करते हुए सांसद हरीश मीणा ने कहा कि आज थाने का एसएचओ सीधे मुख्यमंत्री से बात कर लेता है, जबकि पहले पुलिस महानिदेशक तक से सीधी बातचीत आसान नहीं थी।

समारोह में कई दिग्गज थे शामिल

समारोह में बीडी कल्ला, डॉ. चंद्रभान, नारायण सिंह, रघु शर्मा, सुरेश मोदी सहित अनेक नेताओं और परिवारजन ने माथुर के जीवन के संस्मरण सुनाए। इस मौके पर शिवचरण माथुर की पुत्री वंदना माथुर एवं उनके परिवारजन मौजूद थे।

Published on:
02 Mar 2026 02:00 pm