जयपुर

PAK हाईकमीशन का घेराव करेंगें राजस्थान के संगठन, जेल में बंद गजानंद-जुगराज की रिहाई में ‘सरकारी’ ढिलाई से हैं नाराज़

PAK हाईकमीशन का घेराव करेंगें राजस्थान के संगठन, जेल में बंद गजानंद-जुगराज की रिहाई में 'सरकारी' ढिलाई से हैं नाराज़
2 min read
Jun 27, 2018
jugraj gajanand pakistan jail

जयपुर।
पाकिस्तान की जेलों में बंद राजस्थान के गजानंद शर्मा और जुगराज भील की सकुशल रिहाई को लेकर सामाजिक संगठनों ने मोर्चा खोला हुआ है। इस ओर ध्यान दिलाये जाने के बाद भी सरकार की तरफ से कोई पहल नहीं करने से आक्रोशित संगठनों ने अब पाकिस्तान दूतावास के घेराव की चेतावनी दी है। गौरतलब है कि जयपुर निवासी गजानंद शर्मा पिछले लगभग 36 साल से पाकिस्तान की लाहौर जेल में बंद होने की जानकारी मिली है। जबकि गजानंद की ही तरह जुगराज भील की भी पाकिस्तान की कराची जेल में पिछले 5 वर्षों से बंद होने की खबरें मिलीं हैं।

सर्व ब्राह्मण महासभा ने इन दोनों भारतीय नागरिकों की रिहाई में सरकार के ढुलमुल पर गहरी नाराज़गी ज़ाहिर की है। उनका आरोप है कि इन दोनों नागरिकों की रिहाई के लिए सरकार की ओर से कोई भी सकारात्मक प्रयास नहीं हुए है।

महासभा ने चेतावनी दी है कि 8 जुलाई तक सरकार या तो पाकिस्तान पर दबाव बनाए या फिर राजस्थान प्रदेश के सामाजिक संगठनों के साथ पाकिस्तान के
दूतावास पर 10 जुलाई को घेराव किया जाएगा।

ग्लोबल ब्राह्मण फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पण्डित सुरेश मिश्रा ने कहा कि आज लगभग 2 महीने से भी ज़्यादा का वक्त बीत रहा है जब जयपुर के गजानंद शर्मा की पाकिस्तान की लाहौर जेल में बंद होने की खबर सामने आई थी। ऐसी ही जानकारी पिछले दिनों जुगराज भील की भी मिली कि वो कराची की जेल में बंद है। लेकिन आज तक केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से कोई भी प्रयास पाकिस्तान से वार्ता करने या दबाव बनाने के नहीं किए गए।

मिश्रा ने बताया कि गजानंद और जुगराज दोनों के ही परिवार की स्थिति ऐसी नहीं है कि वो अपने स्तर पर कोई प्रयास कर सकें। ऐसे में क्या उनके परिजन पाकिस्तान की जेलो में ही पडे रहेगें? होना तो यह चाहिए था कि सरकार को जानकारी मिलने के बाद तुरंत प्रभाव से कोई कदम उठाने चाहिए थे। लेकिन सरकार दबाव की भाशा ही समझती है। इसलिए 7 जुलाई को सामाजिक संगठनों की एक बैठक आहुत की गई है और 10 जुलाई को सभी सामाजिक संगठन पाकिस्तान दूतावास पर धरना देने जायेंगें।

Updated on:
27 Jun 2018 10:09 am
Published on:
27 Jun 2018 10:08 am