जयपुर

राजस्थान गौरव यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत रामदेवरा से, चुनावी साल में रामदेवरा की जनता को मिल सकती है बड़ी सौगात

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Aug 24, 2018
cm raje
cm raje

जैसलमेर ।

राजस्थान गौरव यात्रा का दूसरा चरण जोधपुर संभाग के जैसलमेर जिले से शुरू हो रहा है। 24 अगस्त यानि आज से मुख्यमंत्री राजे पोकरण क्षेत्र के रामदेवरा गांव में लोक देवता बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर पोकरण रोड स्थित पेनोरमा के पास आम सभा को संबोधित करेंगी।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 5 साल के कार्यकाल में अब तक प्रतिवर्ष रामदेवरा आ रही हैं।इससे पहले के कार्यकाल में भी लगातार 5 वर्ष तक रामदेवरा आई थी। 2013 चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत होने पर कार्यभार ग्रहण करने से पहले वे रामदेवरा आई थी और रामदेवरा बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन करने के पश्चात जयपुर जाकर कार्यभार ग्रहण किया था।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का शुरू से ही बाबा रामदेव के प्रतिअगाढ़ आस्था व श्रद्धा रही है उन्होंने राम सरोवर तालाब का सौन्दर्यकरण करने के लिए घोषणा की थी उस घोषणा के अनुरूप करीब एक करोड़ 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से सरोवर के घाटों का निर्माण कार्य करवाया गया इसके अलावा बरसात के पानी की आवक नहीं होने पर रामसरोवर खाली रहता था। ऐसे में यहां आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। ऐसे में उन्होंने अपने कार्यकाल में राम सरोवर तालाब को नहर के पानी से जोड़ने की घोषणा की जो पिछले वर्ष ही साकार हो गई थी।

वर्तमान समय में राम सरोवर तालाब नहर के पानी से भरा रहता है।इससे लोगों को भी राहत मिल रही है। पोकरण रोड पर राजस्थान धरोहर संरक्षण प्रोन्नति प्राधिकरण की तरफ से बाबा रामदेव की जीवन पर आधारित पेनोरमा का भी निर्माण उनके कार्यकाल में करवाया गया जिस पर करीब 4 करोड़ रुपए की लागत आई। वर्तमान समय में यहां आने वाले श्रद्धालु इस स्थल पर बाबा रामदेव की जीवन के इतिहास के संबंध में जानकारी लेने यहां पहुंच रहे हैं।

ग्रामीणों की आस रहेगी कि रामदेवरा के लिए मुख्यमंत्री चुनाव से ठीक पहले कोई बड़ी घोषणा करें जिससे यहां के लोग लाभान्वित हो सके। रामदेवरा प्रदेश का सबसे बड़ा धार्मिक स्थाल् हे ऐसे में यहाँ के लोगो को चुनावी वर्ष से ठीक पहले यहाँ बड़ी घोषणा का इंतज़ार हे जिससे यह स्थल देश में अपनी अलग पहचान बना सके मुख्य मंत्री राजे की यात्रा को देखते हुए। जिला प्रशासन अभी से ही अपनी तैयारियों में जुट गया है।इसी क्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह व ऊर्जा मंत्री पुष्पेंद्र सिंह ने भी बुधवार की शाम को रामदेवरा पहुचकर व्यवस्थायो का जायज़ा लिया। वहीं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सर्राफ गुरुवार की शाम को रामदेवरा पहुंचकर लोक देवता बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर पूजा अर्चना की और तैयारियों का जायजा लिया।


गौरतलब है कि भाजपा की ओर से राजस्थान गौरव यात्रा निकाली जा रही है। जोधपुर संभाग में यात्रा आज से शुरू होगी। शुक्रवार को दोपहर डेढ बजे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रामदेवरा पहुंचेगी। यहां वे लोकदेवता बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन करेगी तथा रामदेवरा में स्थित पेनोरमा में बनाए गए सभास्थल पर आमसभा को संबोधित करेगी। यहां से मुख्यमंत्री का रथ के माध्यम से जोधपुर जिले के गांवों में जाने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री के रामदेवरा आगमन व आमसभा को लेकर प्रशासन व पुलिस के स्तर पर व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारियों की ओर से भी गांवों में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से आमसभा को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।

Published on:
24 Aug 2018 05:40 am