राजस्थान आवासन मंडल (Rajasthan Housing Board) की ओर से एमजीडी वीकेंड होम नायला (MGD Weekend Home Nayla) के सेंट्रल पार्क में गांधी वाटिका (Gandhi Vatika) बना रहा है। गांधी वाटिका का शुभारंभ शुक्रवार को आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने पौधा रोपण कर किया। आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि शुरू में इस वाटिका में 200 फलदार फूलदार पेड-पौधे लगाए जाएंगे, जिसे बाद में और बढाया जाएगा।
एमजीडी वीकेंड होम नायला के सेंट्रल पार्क में बनेगी गांधी वाटिका, पौधारोपण शुरू
— आवासन आयुक्त ने पौधारोपण कर किया गांधी वाटिका का शुभारम्भ
— ऑक्सी हब विकसित करने के लिए बनाई जा रही गांधी वाटिका
— वाटिका में लगाए जा रहे फलदार और फूलदार पौधे
जयपुर। राजस्थान आवासन मंडल (Rajasthan Housing Board) की ओर से एमजीडी वीकेंड होम नायला (MGD Weekend Home Nayla) के सेंट्रल पार्क में गांधी वाटिका (Gandhi Vatika) बना रहा है। गांधी वाटिका का शुभारंभ शुक्रवार को आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने पौधा रोपण कर किया। आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि शुरू में इस वाटिका में 200 फलदार फूलदार पेड-पौधे लगाए जाएंगे, जिसे बाद में और बढाया जाएगा। कोविड-19 महामारी को देखते हुए लोगों को भरपूर ऑक्सीजन मिले, इसके लिए इस वाटिका में फलदार और फूलदार पौधे लगाए जा रह है। यहां आम, जामुन, अमरूद, आंवला, नींबू, बील जैसे फलदार पौधे लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही यहां पार्क के सौन्दर्यकरण को बढ़ाने के लिए कचनार, अमलताश, केशिया, गुलमोहर जैसे फूलदार पौधे भी लगाए जा रहे हैं।
महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति, जयपुर के संयोजक विचार व्यास ने भी मण्डल की ओर से बनाई जा रही गांधी वाटिका में पौधारोपण किया।
यहां भी होगा पौधारोपण
आयुक्त ने बताया कि इस मानसून सीजन में मण्डल के अधीन आने वाली विभिन्न योजनाओं और निर्माणाधीन प्राजेक्टों में हरियाली बढ़ाने के लिए सघन पौधारोपण किया जाएगा। इसके लिए रोड साइड प्लांटेशन, बोर्ड की खाली पड़ी चिन्हित जगहों के साथ ही सिटी पार्क में व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। पौधारोपण में पौधों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। 10-12 फीट से अधिक ऊंचाई के मोटे तने वाले पौधे लगाए जाएंगे।