जयपुर

आरोपी का 4 बार हुआ चालान, पुलिस ने क्यों छोड़ा ? कोमा में गए युवक के लिए दोस्तों ने चलाया कैंपेन

Jaipur Police functioning Question : जयपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। एक महीने पहले जिस गाड़ी से हुई दुर्घटना में युवक घायल हो कर इस वक्त कोमा है, उस आरोपी कार चालक का चार बार ओवर स्पीड की वजह से चालान हुआ है। पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया है। अब सोशल मीडिया पर घायल युवक के दोस्तों ने जस्टिस फॉर योगेश का कैंपेन चलाया है।
2 min read
jaipur_accident.jpg
Friends Started a Campaign in Jaipur

Friends Started a Campaign : जयपुर के दुर्घटना थाना पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। जवाहर नगर में एक महीने पहले जिस कार की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक का एक्सीडेंट हुआ था। उसका चार बार ओवर स्पीड का चालान हो चुका है। जवाहर नगर थाना इलाके में मामा के होटल के पास एक महीने पहले कार की टक्कर में घायल हुए युवक का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक महीने बाद भी उसे होश नहीं आया है। घर वालों का आरोप है कि अभी तक कार सवार युवक को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। पुलिस ने आरोपी आसरा सिधाना को थाने में ही जमानत लेकर छोड़ दिया था।



उधर दुर्घटना में घायल योगेश के दोस्तों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जस्टिस फॉर योगेश कैंपेन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक हादसे में घायल योगेश छतवानी (20) सेक्टर-2 जवाहर नगर का रहने वाला है। 14 जनवरी को अपने अपने दोस्त के घर से एक्टिवा से लौट रहा था, तभी कटारिया चौराहे के पास लग्जरी कार ने टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक्टिवा के तीन टुकड़े हो गए थे।

यह भी पढ़ें - Rajya Sabha Elections : भाजपा प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन दाखिल, भूपेन्द्र यादव पर नया अपडेट



राजस्थान की राजधानी जयपुर में योगेश के भाई नवीन छतवानी ने बताया कि योगेश के सिर पर गहरी चोट आई है। जिसकी वजह से वह कोमा में चल रहा है। हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही कोमा से बाहर आएगा। उधर पुलिस की लापरवाही के लिए नवीन ने बताया कि दुर्घटना के बाद पुलिस ने उसे पकड़ने की बजाय जाने दिया। नवीन ने बताया कि जिस गाड़ी से हादसा हुआ उस गाड़ी के चार महीने में ही ओवरस्पीड के चार चालान हो चुके है।



सोशल मीडिया पर राशि जैन लिखती है कि हमारे पास सऊदी अरब जैसे ही यातायात कानून होने चाहिए, कोई गलती से भी गलती नहीं करता है फिर, नियम तो बहुत दूर की बात है यहां तो जिनके पास पैसा है वे सोचते है कि उनके पास पैसा है इसलिए वह बच जाएंगे।

यह भी पढ़ें - नितिन गडकरी का बड़ा बयान, दिल्ली-जयपुर का सफर सिर्फ दो घंटे में होगा पूरा

Updated on:
15 Feb 2024 09:43 am
Published on:
15 Feb 2024 09:43 am