जयपुर

Rajasthan Monsoon Update : राजस्थान के इन जिलों में अंधड़ के साथ बारिश, देखें IMD का ताजा अपडेट

Rajasthan Pre - Monsoon Update : राजस्थान में प्री मानसून का दौर 20 जून के बाद से शुरू होने को है। ऐसे में राजस्थान का मौसम पल-पल करवट ले रहा है। अब आइएमडी ने मौसम को लेकर नया अपडेट जारी किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jun 2024, 1:11 PM IST
Feature image

Rajasthan IMD News : राजस्थान में प्री मानसून का दौर 20 जून के बाद से शुरू होने को है। ऐसे में राजस्थान का मौसम पल-पल करवट ले रहा है। कहीं लोग गर्मी से परेशान है तो कई जगहों पर अंधड़-बारिश से तापमान कंट्रोल में है। शुक्रवार को अलवर में धूलभरी आंधी चली, जिसके बाद शाम को लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए।

आइएमडी की ताजा अपडेट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में राजस्थान में कई जगहों का तापमान सामान्य बना रहा। गुरुवार को अलवर समेत पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में अंधड़ के साथ बारिश हुई जिसके बाद मौसम सुहाना बना रहा। लेकिन पश्चिमी राजस्थान में इसके विपरीत मौसम शुष्क रहा।

यहां दर्ज किया गया सर्वाधिक तापमान

आइएमडी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा सर्वाधिक वर्षा 19 मिलीमीटर बहरोड़ अलवर में दर्ज की गयी है। यहां शाम को धूलभरी आंधी चलने से अंधेरा छा गया। गौरतलब है कि प्रदेश में प्री-मानसून धीमी रफ्तार से प्रवेश कर चुका है लेकिन यह कई जगहों पर फिलहाल कमजोर है। आइएमडी के मुताबिक, राजस्थान में प्री-मानसून की रफ्तार 20 जून के बाद से बढ़ जाएगी। जिसके बाद राजस्थान के कई जिलों में झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है।

Updated on:
15 Jun 2024, 1:11 PM IST
Published on: