जयपुर

Rajasthan : दुर्गाष्टमी पर बड़ी खबर, राजस्थान पुलिस के 52 पुलिस निरीक्षक की पदोन्नति, बनेंगे RPS अफसर

Rajasthan Police Promotion : राजस्थान पुलिस के 52 पुलिस निरीक्षक RPS अधिकारी बनेंगे। राजस्थान पुलिस के 52 पुलिस निरीक्षकों को राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) की कनिष्ठ वेतन श्रृंखला में पदोन्नति दी गई।
2 min read
rajasthan police 52 police inspectors will be promoted to rps officers
Rajasthan Police : राजस्थान के डीजीपी राजीव कुमार शर्मा। फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan Police : दुर्गाष्टमी पर पुलिस मुख्यालय से बड़ी खबर आई। पुलिस कल्याण की दिशा में राजस्थान के डीजीपी राजीव कुमार शर्मा की पहल रंग लाई। राजस्थान पुलिस के 52 पुलिस निरीक्षक RPS अधिकारी बनेंगे। राजस्थान पुलिस के 52 पुलिस निरीक्षकों को राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) की कनिष्ठ वेतन श्रृंखला में पदोन्नति दी गई। विभागीय पदोन्नति समिति की 18 सितंबर 2026 को हुई बैठक की अभिशंसा पर यह निर्णय लिया गया था। इन 52 पुलिस निरीक्षकों को वर्ष 2026-27 की रिक्तियों के विरुद्ध वरिष्ठता-सह-योग्यता के आधार पर पदोन्नति मिली है। दुर्गाष्टमी पर आए इस आदेश के बाद पदोन्नत अधिकारियों में खुशी की लहर है। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने पदोन्नत होने वाले सभी अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने आशा व्यक्त की कि पदोन्नति के बाद ये अधिकारी बढ़ी हुई जिम्मेदारी के साथ पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से कार्य करते हुए राजस्थान पुलिस की छवि को और मजबूत करेंगे तथा आमजन की सुरक्षा व सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।

जानिए किन्हें मिली पदोन्नति

पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में चम्पाराम बारड़, रामनिवास मीणा, बृजेश कुमार मीणा, रामखिलाड़ी मीणा, धर्मवीर सिंह मीणा, बृजेश कुमार निगम, भंवर लाल वैष्णव, शब्बीर खान, श्याम सिंह चारण, मनोज कुमार सोनी, रमेश खिड़िया, संजय चौहान, राकेश कुमार खटीक, राज कुमार सामरिया, कर्ण सिंह राठौड़, देवेश भारद्वाज, रणजीत सिंह, अनिल कुमार मूण्ड, लाखन सिंह खटाना, चैनाराम वेड़ा, राधारमन गुप्ता, गंगाराम, चक्रवर्ती सिंह, दर्शन सिंह राठौड़, सुरेन्द्र सिंह, अनिल कुमार विश्नोई, महेश श्रीमाली, रविन्द्र चारण, सुधीर कुमार उपाध्याय, संजय गोदारा, जोगेन्द्र सिंह चौधरी, भंवर सिंह, धीरज वर्मा और अनिल कुमार जैमनी शामिल हैं।

साथ ही कृष्ण कुमार, घनश्याम सिंह देवड़ा, महावीर सिंह, कमलेश कुमार वर्मा, सुभाष चन्द्र, करण सिंह, सज्जन सिंह कविया, वीरेन्द्र सिंह, महेन्द्र दत्त शर्मा, नवीन खण्डेलवाल, गजेन्द्र सिंह राठौड़, सुमेर सिंह गुर्जर, प्रेमेन्द्र कुमार रावत, मांगीलाल डांगी, अभिषेक पारीक, हरिपाल सिंह, विजय कुमार राय और सत्येन्द्र कुमार को भी पदोन्नति मिली है।

आदेश के अनुसार यह पदोन्नति माननीय न्यायालयों में लंबित सभी प्रकरणों के अंतिम निर्णय के अधीन है। पदोन्नत अधिकारी अग्रिम आदेशों तक वर्तमान पद पर यथावत कार्य करते रहेंगे।

राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारी बने IAS

बीते 14 अक्टूबर को राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारियों से जुड़ी एक बड़ी और अच्छी खबर आई थी। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने अधिसूचना जारी करते हुए राजस्थान कैडर में पदोन्नति कोटे के तहत 18 वरिष्ठ आरएएस अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत करने की आधिकारिक मंजूरी दे दी है। लंबे समय से आईएएस पदोन्नति का इंतजार कर रहे 1998 और 1999 बैच के इन अधिकारियों की नई भूमिका से राज्य के प्रशासनिक तंत्र को और मजबूती मिलने की पूरी उम्मीद है। पदोन्नति की इस प्रक्रिया में 1998 बैच के 15 अधिकारियों और 1999 बैच के 3 अधिकारियों को शामिल किया गया है।

Updated on:
19 Oct 2026 06:27 pm
Published on:
19 Oct 2026 05:57 pm