
जयपुर दौसा
दौसा के मानपुर थाना क्षेत्र में बीती रात नेशनल हाईवे पर लुटेरों ने हाईवे पर पत्थर डालकर कार सवार युवक को लूट लिया ।कार सवार युवक को लूटने के बाद मौके से फरार हुए बदमाशों की सूचना जब दौसा पुलिस कंट्रोल को दी गई तो सूचना के करीब 2 घंटे के बाद दौसा पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में पुलिस ने पीड़ित पक्ष से शिकायत ली और मेडिकल कराया। लूट की वारदात का शिकार रेलवे कर्मचारी हुआ ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे कर्मचारी नरसी अपनी कार से दौसा की ओर जा रहा था इस दौरान देर रात हाईवे पर कुछ लुटेरों ने पत्थर डालकर कार को रोका। जैसे ही नरसी कार से उतरा और पत्थर हटाने की कोशिश की इसी दौरान पास ही छुप कर बैठे लुटेरे मौके पर पहुंच गए। पहले तो उन्होंने कार चालक नरसी को बुरी तरह पीटा उसके बाद कार के शीशे तोड़ दिए और कार में रखा कीमती सामान लूट कर फरार हो गए ।
लुटेरे नरसी के पास से दो मोबाइल फोन ण् रुपयों से भरा हुआ बैग और अन्य सामान ले गए । बैग में हजारों रुपए बताए जा रहे हैं । पुलिस देर रात मौके पर पहुंची । देर रात से ही पूरे जिले में नाकाबंदी कराई गई लेकिन सवेरे तक लुटेरों के बारे में पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा । सवेरे इस मामले में पीड़ित रेलवे कार्मिक नरसी ने मानपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।