जयपुर

Vande Bharat: कल से चलेगी वंदेभारत, पीएम मोदी दिखाएंगी हरी झंडी

Rajasthan Vande Bharat : राजस्थान से पहली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन 12 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुबह 11 बजे इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Apr 2023, 8:37 AM IST
pm_modi_vande_bharat_flag_off.jpg

Rajasthan Vande Bharat : राजस्थान से पहली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन 12 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुबह 11 बजे इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा 13 अप्रैल 2023 से शुरू होगी। अजमेर और दिल्लीकैंट के बीच संचालित होने वाली यह ट्रेन और जयपुर, अलवर और गुड़गांव में ठहराव करेगी।

अजमेर-दिल्ली कैंट वंदेभारत एक्सप्रेस हाईराइज ओवरहेड इलेक्ट्रिक पर संचालित दुनिया की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन होगी। इसका टिकट रेलयात्रियों को 13 अप्रैल से दिया जारी किया जाएगा। कोई भी रेलयात्री आईआरसीटीसी की साइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जाकर टिकट बुक कर सकता है। यह देश की 14वीं वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी।

यात्रियों के बचेंगे एक घंटे
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अजमेर से दिल्ली कैंट के बीच की दूरी 5 घंटे 15 मिनट में तय करेगी। शताब्दी एक्सप्रेस अजमेर से दिल्ली कैंट तक 6 घंटे 15 मिनट का समय लेती है। इससे यात्रियों का एक घंटा बच जाएगा। शताब्दी एक्सप्रेस अभी इस रूट की सबसे तेज ट्रेन है।

दिल्ली से यह पांचवी वंदेभारत

नई दिल्ली-वाराणसी
नई दिल्ली-श्री माता वैष्णों देवी कटरा
नई दिल्ली-अंब अधूरा
नई दिल्ली-भोपाल
नई दिल्ली-अजमेर


इन पर्यटन स्थलों को जोड़ेगी यह ट्रेन

अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस हाई राइज ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन पर दुनिया की पहली सेमी हाई स्पीड पैसेंजर ट्रेन होगी। यह ट्रेन पुष्कर, अजमेर शरीफ दरगाह आदि सहित राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी में सुधार करेगी। रेल कनेक्टिविटी के विस्तार से क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा

Published on: