Rajasthan Rain Forecast: मौसम विभाग ने 3 और 4 जून को आंधी-बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़, हल्की से मध्यम बारिश तथा ओलावृष्टि हो सकती है।
Rajasthan Weather Alert: जयपुर। राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार दोपहर जारी तात्कालिक (नाउकास्ट) चेतावनी में राज्य के कई जिलों के लिए आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 1 जून को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर आठवां अलर्ट जारी किया है। अलर्ट अगले तीन घंटे तक प्रभावी रहेगा। इस अलर्ट के तहत नागौर,करौली, कोटपूतली-बहरोड, अलवर, भीलवाड़ा, टोंक, ब्यावर तथा दौसा जिलों में 80 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। और कुछ स्थानों पर व्रजपात व ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।
इसके अलावा बीकानेर,फलोदी, जोधपुर, डीडवाना-कुचामन, चूरू,सीकर, जयपुर, अजमेर,बूंदी, कोटा, झालावाड़, चित्तौडगढ, धौलपुर, भरतपुर, डीग, सवाईमाधोपुर जिलों में अगले तीन घंटे के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
Heatwave Relief Rajasthan: जयपुर. राजस्थान में मौसम ने भीषण गर्मी से राहत देना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और राज्य के ऊपर बने विभिन्न चक्रवाती परिसंचरण तंत्रों के प्रभाव से अगले 4 से 5 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। सोमवार को जारी दैनिक मौसम पूर्वानुमान में विभाग ने बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर संभाग के कई क्षेत्रों में दोपहर बाद 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और मेघगर्जन के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। राजसमंद के रेलमगरा में 2 सेंटीमीटर, जबकि बारां, धौलपुर और अजमेर के कुछ क्षेत्रों में 1 सेंटीमीटर तक वर्षा हुई। पश्चिमी राजस्थान में नागौर के परबतसर में 1 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान प्रदेश में कहीं भी हीटवेव दर्ज नहीं की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। जयपुर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री, अजमेर 34.2 डिग्री और सीकर 33.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5 से 7 डिग्री तक कम रहा। हालांकि बाड़मेर में 42 डिग्री और जैसलमेर में 41.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।
मौसम विभाग ने 3 और 4 जून को आंधी-बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़, हल्की से मध्यम बारिश तथा ओलावृष्टि हो सकती है।