जयपुर

Rajasthan Weather: देर रात से कई जिलों में रिमझिम बारिश का दौर, 15 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज भी जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग में बादल छाए रहने व कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
2 min read
Feb 04, 2024
Rajasthan Weather
Rajasthan Weather

जयपुर. उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का असर अब राजस्थान के मौसम में भी नजर आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने फिर से ठिठुरन बढ़ा दी है। हालांकि दिन में मौसम शुष्क रहा है, लेकिन बीती रात से प्रदेश के कई जिलों में हुई रिमझिम बारिश ने लोगों को आज सुबह घर में दुबकने पर विवश कर दिया है। मौसम केंद्र जयपुर ने आज प्रदेश के 15 जिलों में हल्की बारिश होने और कुछ इलाकों में ओले गिरने की चेतावनी दी है।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज भी जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग में बादल छाए रहने व कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 5 फरवरी से राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। 5 फरवरी को प्रात: के समय कहीं-कहीं घना कोहरा दर्ज होने व 6 फरवरी से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है।

देर रात से गिरी बौछारें
जयपुर समेत प्रदेश के जोधपुर, भीलवाड़ा, बूंदी और श्रीगंगानगर जिले के कुछ इलाकों में देर रात से लेकर सुबह तक हल्की बौछारें गिरी। जयपुर में बौछारें गिरने पर सुबह मौसम सर्द रहा वहीं बादल छाए रहने पर सूर्यदेव भी बादलों की ओट में छिपकर खामोश रहे। धूप नहीं खिलने पर सर्द मौसम का अहसास लोगों को हुआ।

15 जिलों में आज बारिश संभव
मौसम केंद्र ने आज जयपुर समेत बीकानेर, पाली, जोधपुर, नागौर, सीकर, अजमेर, जालोर, भीलवा?ा, अलवर, भरतपुर, झुंझुनूं, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा और आस पास के क्षेत्रों में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम ने खाया पलटा
जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी सर्दी का पलटवार रहा है। राजधानी दिल्ली में सुबह हल्की बारिश हुई वहीं हल्का कोहरा भी छाया रहा। कश्मीर के गुलमर्ग में भारी बर्फबारी के चलते रात में पारा माइनस 10 डिग्री सेल्यिसस रेकॉर्ड किया गया।

बीते 24 घंटे में जोधपुर ,बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। हनुमानगढ़ के गोलूवाला में सर्वाधिक 21 मिमी पानी बरसा। अलवर के कोटकासिम में 5 मिमी बारिश मापी गई।
बीती रात प्रदेश के अधिकांश जिलों में रात के तापमान में उतार-चढ़ाव रहा। अलवर जिले में बीती रात पारा9 डिग्री रहा जबकि जालोर में सर्वाधिक 18.3 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। अजमेर 17.2, भीलवाड़ा 16.6, जयपुर 15, पिलानी 13.5, सीकर 13.8, चित्तौड़ 11, डबोक 17.6, धौलपुर 13.5, डूंगरपुर 17, सिरोही 14.8, फतेहपुर 14.7, करौली 12.3, बाडमेर 15.8, जैसलमेर 13.4, जोधपुर शहर 16.9, फलोदी 16.4, बीकानेर 15.9, चूरू 13.7, श्रीगंगानगर 11.9, और हनुमानग? के संगरिया में 12 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Published on:
04 Feb 2024 12:17 pm