जयपुर

Rajasthan Weather Forecast : अगले 3 घंटे में इन 3 जिलों में बरसेंगे मेघ, IMD का Latest Update

Rajasthan Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में बने. सिस्टम के असर पूर्वी राजस्थान के ज्यादातर जिलों में दो-तीन दिन से बादल छाए हुए हैं मगर बरसात नहीं हो रही है।
less than 1 minute read
Aug 06, 2023
photo_6228812334781020513_y.jpg

जयपुर. Rajasthan Weather Forecast : बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर पूर्वी राजस्थान के ज्यादातर जिलों में दो-तीन दिन से बादल छाए हुए हैं मगर बरसात नहीं हो रही है। शनिवार को भी धौलपुर, करौली व झालावाड़ सहित 'कुछेक जगह बरसात हुई। जयपुर, अलवर, भरतपुर सहित ज्यादातर जिलों में लोग बरसात का इंतजार करते रहे। मौसम केंद्र के अनुसार रविवार से मौसम शुष्क होने लगेगा। वहीं विभाग ने कुछ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

3 घंटे का येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए करौली, धौलपुर, भरतपुर जिले में हल्की से मध्यम बारिश वर्षा दौर जारी रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि कमजोर संरचनाएं,कच्चे घरों, दीवारों, हल्की व ढीली बंधी वस्तुएं, बिजली की लाइनों, पेड़ो आदि को नुकसान हो सकता हैं। कहीं-कहीं पर पर जल भराव हो सकता है। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।

कालीसिल बांध पर सात इंच बारिश
करौली जिले में शनिवार को विभिन्न स्थान पर झमाझम बारिश से सड़कें दरिया बन गईं। सर्वाधिक बारिश सपोटरा के कालीसिल बांध क्षेत्र में 175 मिमी (7 इंच) दर्ज की गई, जबकि सपोटरा कस्बे में 144 मिमी (करीब 6 इंच) बारिश हुई। वहीं करौली में 57 मिमी और पांचना बांध क्षेत्र में 85 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं धौलपुर में भी 21 मिमी बरसात हुई। इसके अलावा झालावाड़ में झमाझम बरसात हुई।

Updated on:
06 Aug 2023 08:40 am
Published on:
06 Aug 2023 08:39 am
Also Read
View All
राजस्थान कांग्रेस में दो सीनियर नेताओं की होगी ‘घर वापसी’, टिकट नहीं मिलने के बाद की थी बगावत

पुराने हाईवे की वजह से अटके प्लॉटों को मिलेगा पट्टा, राजस्थान सरकार ने बदला नियम; नए सिरे से तय होगी सड़क की चौड़ाई

रामगढ़ बांध क्षेत्र में ये कैसा ‘बुलडोज़र एक्शन’? छोटे निर्माण धवस्त- रसूखदारों के फार्म हाउस-रिसॉर्ट्स जस के तस

राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग