
Rajasthan Weather Forecast: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। राजधानी जयपुर के मौसम में भी ठंड का असर बढ़ने लगा है। बीते कुछ दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में गिरावट देखी जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते आने वाले दिनों में बदलाव दिखेगा। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक अब मौसम शुष्क रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। इससे सर्दी बढ़ने की संभावना रहेगी। कोहरे का असर भी हावी रहेगा। जयपुर में मंगलवार को सुबह धुंध और हल्के बादल छाए रहे।
उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं से राजस्थान के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को राज्य में 13 जगहों पर न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से कम दर्ज किया गया । इसके अलावा 18 जगहों पर दिन का तापमान 30 डिग्री से कम दर्ज हुआ है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, आगामी 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में अनेक स्थानों पर दो डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। इसी के साथ अगले एक सप्ताह तक राजस्थान के मौसम में इसी तरह सर्दी बनी रहेगी।
आंशिक कोहरा रहेगा
मौसम केन्द्र जयपुर के मुताबिक आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। इससे सर्दी बढ़ने की संभावना ही ज्यादा रहेगी। ग्रामीण व खुले क्षेत्रो में कोहरा ज्यादा रहने से सर्दी का असर बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें : पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, राजस्थान में भी बदलेगा मौसम, जानें ताजा मौसम अपडेट
इन जगहों पर न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
जगह-------न्यूनतम तापमान
माउंट आबू : 10
भीलवाड़ा : 14.6
अलवर : 12.4
पिलानी : 12.1
सीकर : 14
एरिन रोड : 14.8
बीकानेर : 14.9
चूरू: 12.6
गंगानगर : 13.3
संगरिया : 11.1
सिरोही : 12.4
फतेहपुर : 12
करौली : 13.3