जयपुर

Weather Update : मौसम में आया भारी बदलाव, ठंड और कोहरे ने दी दस्तक, जानें नया मौसम अपडेट

Weather Update : राजस्थान में मौसम बदलाव रहा है। राजस्थान में अब ठंड आ गई है। सर्दी के साथ-साथ प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाया है। बीते 24 घंटे में राजस्थान का सबसे ठंडा जिला कौन है। जानें आगे मौसम कैसा रहेगा।
2 min read
weather_update.jpg
Weather Update

Weather Update : मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। राजस्थान में ठंड ने दस्तक दे दी है। कुछ जिलों में तो अब सुबह और शाम का कोहरा भी छाया रहता है। हिमालय के तराई क्षेत्रों से आ रही नम हवाओं ने राजस्थान में ठंड बढ़ा दी है। हिमालय के तराई क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद ठंडी हवाओं से राजस्थान के दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के 18 शहरों में रात का पारा 15 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। बुधवार को राजस्थान में सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 7 डिग्री दर्ज किया गया। राजस्थान में यह सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। बीते 24 घंटे यानि बुधवार को फतेहपुर में 7.5, सीकर में 9 और चूरू में 10 डिग्री रात का पारा रिकॉर्ड किया गया। अधिकतर जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से कम दर्ज किया गया है।

विजिबिलिटी लेवल गिरा

मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। ठंड के साथ ही कोहरे का भी असर कई इलाकों में सुबह देखने को मिला है। जिससे विजिबिलिटी कम हो गई है। जयपुर समेत कुछ जिलों में देर रात और सुबह विजिबिलिटी का लेवल 200 से 300 मीटर तक पहुंच गया। पर दिन में तापमान सामान्य बना हुआ है।

यह भी पढ़ें - Weather Update : बारिश पर IMD का नया अलर्ट, नवंबर गरम रहेगा या ठंडा जानें

जयपुर का मौसम कैसा रहेगा

जयपुर का मौसम लगातार बदल रहा है। जयपुर में तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। हवाएं लगातार चल रहीं हैं। जिस वजह से मौसम सर्द हो रहा है। सुबह और देर रात ग्रामीण इलाकों में हल्का कोहरा है। आज शाम पांच बजे जयपुर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। संभावना है कि यह तापमान रात को और गिर सकता है।

यह भी पढ़ें - weather update e : बारिश पर मौसम विभाग का नया Prediction, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, इन 2 दिन होगी बारिश

Updated on:
16 Nov 2023 05:12 pm
Published on:
16 Nov 2023 05:12 pm