जयपुर

Breaking : जयपुर में सुबह से झमाझम बारिश का दौर, आज 28 जिलों को लेकर चेतावनी जारी, ये 5 जिले ऑरेंज अलर्ट की जोन में

Rajasthan Ka Mausam : राजधानी में शनिवार सुबह से बारिश का दौर जारी है।
2 min read
• •
Updated: 7 Sep 2024, 9:48 AM IST
Feature image

Weather Alert : राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में बारिश का दौर सुबह से शुरू है। इससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बता दें कि आज उदयपुर, अजमेर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम तो वहीं कुछ इलाकों में भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। आइएमडी ने जोधपुर, बीकानेर, बरतपुर और कोटा संभाग के कई इलाकों में भी तेज बारिश होने की संभावना जताई है। आज के लिए इन संभागों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी जयपुर में सुबह से हो रही है बारिश

राजधानी में शनिवार सुबह से बारिश का दौर जारी है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर-पूर्वी राजस्थान के तरफ बना होने के कारण दो - तीन दिनों से इन इलाकों में बारिश सक्रीय है। पिछले 24 घंटे की यदि बात करें तो सबसे ज्यादा भीलवाड़ा, उदयपुर और जयपुर में भारी बारिश दर्ज की गई। बता दें कि आज भी जयपुर में मानसून सक्रीय रहेगा। साथ ही साथ अजमेर, उदयपुर और कोटा में भी भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए जयपुर, अलवर सहित पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

28 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज प्रदेशभर के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, कोटा, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक और पाली में भारी बारिश होने की संभावना है। यहां आज मौसम विभाग जयपुर ने भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

आज 5 जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, आज राजस्थान के डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, उदयपुर और बांसवाड़ा में अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। यहां बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अन्य जिलों में भी बारिश का दौर रहेगा जारी

मौसम विभाग ने अन्य जिलों को लेकर भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, सीकर, बाड़मेर, जालोर, जोधपुर, नागौर में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। यहां आइएमडी जयपुर ने बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

Updated on:
7 Sep 2024, 9:48 AM IST
Published on: