जयपुर

Weather Update 17 April: राजस्थान में येलो अलर्ट जारी, इन 7 जिलों में अगले 2 घंटे में आंधी-बारिश की चेतावनी

Daily Weather Update: वर्तमान में प्रदेश के कई इलाकों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों में बाड़मेर सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है।

2 min read
Apr 17, 2026

Rajasthan Heatwave: जयपुर. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, अलवर और कोटपूतली सहित आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, सुरक्षित स्थान पर शरण लेने और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी है। यह चेतावनी अगले तीन घंटों के लिए प्रभावी रहेगी।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज पूरे दिन आंधी-बारिश की संभावना

जयपुर. राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, जयपुर, अलवर, कोटपुतली, बहरोड़, दौसा और आसपास के क्षेत्रों में आज मेघगर्जन के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन क्षेत्रों में हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, वहीं कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। हालांकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है।

वर्तमान में प्रदेश के कई इलाकों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों में बाड़मेर सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरी राजस्थान में आंधी और हल्की बारिश के कारण तापमान में 1 से 2 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। हालांकि यह राहत ज्यादा समय तक नहीं टिकेगी और आगामी दिनों में तापमान में फिर से 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

विशेषज्ञों ने लोगों को गर्मी और तेज हवाओं से सतर्क रहने की सलाह दी है। खुले में निकलते समय सावधानी बरतने और पर्याप्त पानी पीने की अपील की गई है।

राजस्थान के इन शहरों में 16 अप्रेल को तापमान 42 डिग्री से अधिक

शहरतापमान (°C)
बाड़मेर42.9
जैसलमेर42.8
फलोदी42.0
बीकानेर42.0
चूरू42.4
श्रीगंगानगर42.0

ये भी पढ़ें

8th pay commission: सीएम ने कहा, पदोन्नति और वेतनमान पर बनेगी हाई-लेवल कमेटी, आठवें वेतन आयोग पर भी करेगी मंथन
Updated on:
17 Apr 2026 02:05 pm
Published on:
17 Apr 2026 12:00 pm
Also Read
View All