जयपुर

Weather Update : राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। शनिवार से राज्य में फिर बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार शुक्रवार को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है।

less than 1 minute read
Oct 20, 2023
Rajasthan Weather Update :imd rain alert in rajasthan weather forecast

Rajasthan weather update : जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। शनिवार से राज्य में फिर बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार शुक्रवार को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके असर से शनिवार और रविवार को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

राज्य के शेष अधिकांश भागों में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, दूसरी ओर राज्य में रात का पारा लगातार गिर रहा है। शुक्रवार को 19 जगहों पर न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान पिलानी में 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। मौसम केंद्र ने एक अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक बारिश का आंकड़ा जारी किया है। इसके अनुसार राज्य में इन दिनों में सामान्य से 15 फीसदी कम बारिश हुई है। 19 दिन की सामान्य बारिश 9.4 मिलीमीटर है, जबकि राज्य में 8 मिलीमीटर बारिश हुई है।

यह है दो सप्ताह का पूर्वानुमान
- 26 अक्टूबर के बीच राज्य में कई जगह हल्की बारिश की संभावना रहेगी।

- 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा।

- 2 नवंबर तक अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा।

न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा।

यह रहा रात का तापमान

पिलानी : 11.8

अजमेर : 19.9

भीलवाड़ा : 16.7

वनस्थली : 18. 4

अलवर : 18

सीकर : 14.8

कोटा : 19.5

चित्तौड़गढ़ : 19.6

Published on:
20 Oct 2023 09:14 pm