जयपुर

राजस्थान में मौसम में आया बदलाव, सर्द हवाओं से बढ़ी सर्दी, जानें मौसम अपडेट

हिमालय के तराई क्षेत्रों से आ रही नम हवाओं ने राजस्थान में सर्दी बढ़ा दी है। बर्फबारी के बाद ठंडी हवाओं से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 18 शहरों में रात का पारा 15 डिग्री से कम दर्ज किया गया है।
2 min read
Nov 15, 2023
rajasthan weather update weather forecast

जयपुर। हिमालय के तराई क्षेत्रों से आ रही नम हवाओं ने राजस्थान में सर्दी बढ़ा दी है। बर्फबारी के बाद ठंडी हवाओं से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 18 शहरों में रात का पारा 15 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं, बुधवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 7 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में यह सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। इसके अलावा बुधवार को फतेहपुर में 7.5, सीकर में 9 और चूरू में 10 डिग्री रात का पारा रिकॉर्ड किया गया। इधर, अधिकतर जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से कम दर्ज किया गया है।

आगे क्या
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार 19 नवम्बर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। विंड पैटर्न बदलने के कारण आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने से दिन और रात का तापमान सामान्य से कम दर्ज होने की संभावना है।

प्रदूषण के स्तर में ज्यादा कमी नहीं, तापमान नीचे आया
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) एवं अलवर जिले की आबोहवा में प्रदूषण के स्तर में ज्यादा कमी नहीं आई है। गत दिनों हुई बारिश से एक्यूआई में आई कमी अब फिर बढ़ने लगी है। गुरुवार को अलवर का एक्यूआई 219 व भिवाड़ी का 379 तक पहुंच गया। भिवाड़ी के एक्यूआई में 6 व अलवर में 4 की वृदि्ध हुई। शाम के समय अलवर शहर में स्मॉग भी छाया रहा। वहीं पिछले तीन दिनों से अलवर के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।गुरुवार को अलवर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में हल्के बादलों के साथ हल्की धूप रहने की संभावना है।

इन शहरों का न्यूनतम तापमान

शहर : : न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में

माउंट आबू : 7

फतेहपुर : 7.5

सीकर : 9

चूरू : 10

संगरिया : 10.4

पिलानी : 11

अलवर :12

भीलवाड़ा : 12.6

वनस्थली : 14.8

जयपुर : 14.7

कोटा : 14.6

चित्तौडगढ़ : 14.8

डबोक : 13.4

एरिन रोड : 12.8

गंगानगर : 13.4

धौलपुर : 14.7

अंता बारां : 13.4

करौली : 12

Published on:
15 Nov 2023 08:46 pm