जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर बदला मौसम का मिजाज, आज से अगले 4 दिन इन जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

Rajasthan Weather: राजस्थान में मई महीने में लगातार मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में मौसम को लेकर एक बार फिर IMD का नया अपडेट सामने आया है। जानें चार दिन कहां-कहां होगी बारिश?

3 min read
May 18, 2025

जयपुर। राजस्थान में मई महीने में लगातार मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में मौसम को लेकर एक बार फिर आईएमडी का नया अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग की मानें तो आज से अगले चार दिन तक कई जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं, कई जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इससे पहले शनिवार को राज्य में पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। पिछले 24 घंटे में झालावाड़ के झालरापाटन में सर्वाधिक 27 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, डूंगरपुर, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद और सवाई माधोपुर में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज हुई।

कई जिलों में हीटवेव से लोग परेशान

वहीं, कई जिलों में हीटवेव के चलते लोग परेशान रहे। श्रीगंगानगर सबसे गर्म रहा। यहां पिछले 24 घंटे में में 46 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया है। वहीं, प्रदेश में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान श्रीगंगानगर व चूरू में 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

आज से चार दिन तक इन जिलों में येलो अलर्ट

18 मई: अलवर, बांसवाड़ा, बारां, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सिरोही, उदयपुर में मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, श्रीगंगानगर, जैसलमेर, चूरू, बाड़मेर, बीकानेर, टोंक और झुंझुनूं में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया।

19 मई: अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, पाली, टोंक और उदयपुर में मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, श्रीगंगानगर, जैसलमेर, चूरू, बाड़मेर में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया।

20 मई: बांसवाड़ा, बारां, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, डूंगरपुर, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर और उदयपुर में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, श्रीगंगानगर, जैसलमेर, चूरू, बाड़मेर में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया। हालांकि, श्रीगंगानर में बारिश भी हो सकती है।

21 मई: अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर बारिश होने की संभावना है। वहीं, जैसलमेर में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Also Read
View All

अगली खबर