
Monsoon 2025 In Rajasthan: जयपुर। राजस्थान में तेज गर्मी का दौर चल रहा है। दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोेतरी हो रही है। राज्य के 13 शहरों में शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। इसके अलावा चार शहरों में दिन का तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज हुुआ। सबसे अधिक दिन का तापमान श्रीगंगानगर में 46 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र के अनुसार कोटा क्षेत्र के कुछ भागों में हल्की बारिश का दौर रहा। वहीं, राजस्थान में तेज गर्मी के बीच मौसम केन्द्र ने खुशखबर दी है। राजस्थान में मानसून की दस्तक समय से पहले हो सकती है। प्रदेश में 25 जून तक मानसून आने का समय है।
इधर, मौसम केन्द्र के अनुसार आगामी 3-4 दिन जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। बीकानेर, गंगानगर जिलों में 16-20 मई को अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं हीटवेव की संभावना है। मौसम केन्द्र के अनुसार राज्य के उत्तरी भागों में 19-20 मई को छुटपुट स्थानों पर दोपहर बाद मेघगर्जन, हल्की बारिश आंधी दर्ज होने की संभावना है।
राज्य में दिन के साथ रात का पारा भी उछाल मार रहा है। सात शहरों मेें न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। सबसे अधिक रात का पारा बीकानेर में 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा लूणकरणसर में 31.7, फलोदी में 31, अजमेर में 30.3, जयपुर में 30.7, कोटा में 30, श्रीगंगानगर में 30.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
जयपुर . भीषण गर्मी के बीच हैरिटेज निगम ने तीन एंटी स्मॉग गन शुरू की हैं। अस्पतालों के बाहर, परकोटे के प्रमुख बाजारों और भीड़ भरे इलाकों में इनको चलाया जा रहा है। जिससे लोगों को कुछ राहत मिल रही है।
वनस्थली 44.6
पिलानी 45.6
चूरू 45.4
फलोदी 45.0
कोटा 43.8
बीकानेर 43.8
जैसलमेर 43.7
जयपुर 43.2
दौसा 43.2
बाड़मेर 43.0
यह भी पढ़ें
मौसम केन्द्र के अनुसार शनिवार को मानसून दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के शेष हिस्सों और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। केरल में मानसून 27 मई तक पहुंचने का पूर्वानुमान है। वहीं राजस्थान में सामान्यतया 25 जून को दक्षिण-पूर्वी भागों से मानसून का प्रवेश होता है। अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए राजस्थान में मानसून के समय से पहले आने की संभावना है।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
संबंधित विषय:
Updated on:
18 May 2025, 9:03 AM IST
Published on:
18 May 2025, 7:44 AM IST
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़


