जयपुर

राजस्थान: महिला के साथ देवर और उसके साथियों ने किया बारी-बारी से बलात्कार

जयपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। पीड़िता के अनुसार, उसका देवर उसे बहाने से एक सुनसान जगह ले गया, जहां पहले से उसके दो साथी मौजूद थे। आरोप है कि तीनों ने महिला को पूरी रात बंधक बनाकर उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया।

less than 1 minute read
Aug 06, 2025
Crime News
प्रतीकात्मक तस्वीर

राजस्थान के जयपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। जिले के कालवाड़ थाने में विवाहिता ने देवर सहित तीन जनों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि विवाहिता ने कालवाड़ थाने में मामला दर्ज करवाया कि उसका देवर बाइक पर कालवाड़ थाना क्षेत्र में एक जगह ले गया जहां दुकान पर मना करने के बावजूद जबरन चाय पिला दी।

पूरी रात बंधक बनाकर बारी-बारी से बलात्कार किया

चाय पीने के बाद उसे बेहोशी आने लगी। देवर उसे बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गया में ले गया जहां पहले से उसके दो साथी मौजूद थे। तीनों ने पूरी रात बंधक बनाकर उसके साथ बारी - बारी से बलात्कार किया और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी।

घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की दी धमकी

सुबह 3.30 बजे देवर उसे वापस घर लेकर आ गया और घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी। पुलिस ने देवर सहित तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामले की जांच झोटवाड़ा एसीपी सुरेन्द्र सिंह राणावत कर रहे हैं।

Updated on:
06 Aug 2025 03:16 pm
Published on:
06 Aug 2025 03:07 pm