जयपुर

नेशनल रोलबॉल : राजस्थान ने जीता स्वर्ण

सवाईमान सिंह स्टेडियम में आयोजित 15वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालक व बालिका रोल बॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को राजस्थान ने असम को हराकर बालक वर्ग का खिताब अपने नाम किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Dec 2022, 9:26 PM IST
roll_ball.jpg
,,

जयपुर. सवाईमान सिंह स्टेडियम में आयोजित 15वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालक व बालिका रोल बॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को राजस्थान ने असम को हराकर बालक वर्ग का खिताब अपने नाम किया। इसी प्रकार बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला महाराष्ट्र व गुजरात के मध्य हुआ। महाराष्ट्र ने गुजरात को 3 - 1 के स्कोर से मात देकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक राज. उमेश मिश्रा ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर मिश्रा ने कहा कि रोल बॉल खेल ने नई विधा के रूप में देश-विदेश में अपनी पहचान बनाई है। इस प्रतियोगिता में पहली बार रैफरियों ने स्केटिंग पर रैफरीशिप की शुरुआत कर नया इतिहास रचा है। इस खेल में स्पीड, स्ट्रेंथ व स्टेमिना का समन्वय देखने को मिलता है। भारतीय रोल बॉल संघ के इनवेंटर राजू दवाडे, भारतीय रोल बॉल संघ के अध्यक्ष मनोहर कांत (रिटायर्ड आईएएस.), वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज यादव व एसके भास्कर (रिटायर्ड आईआरएस), डॉ. सुबीर देवनाथ बतौर अतिथि मौजूद थे।
राजस्थान रोल बॉल संघ के महासचिव महेन्द्र सिंह पंवार सभी का धन्यवाद दिया।

Published on: