जयपुर

सफाई के बहाने ले गया पड़ोसन को, फिर कमरे को किया बंद और दो दिन तक करता रहा गंदा काम

युवती के साथ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Oct 04, 2023
पिता ने किया बेटी का बलात्कार

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक युवती के साथ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला मानसरोवर थाना इलाके का है। जहां एक युवती को बंधक बना कर दो दिन तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।

पुलिस ने बताया कि मुरलीपुरा निवासी युवक ने मामला दर्ज करवाया है। युवक ने बताया कि उसकी दो बहने झोटवाड़ा में किराए से कमरा लेकर रह रही है। इसी मकान में किराएदार गुणेश मीणा का सामान भी रखा हुआ है। युवक ने आरोप लगाया है कि 26 सितंबर की शाम आरोपी गुणेश उसकी छोटी बहन को गुर्जर की थड़ी स्थित कमरे पर सामान रखवाने और साफ सफाई के लिए ले गया। जहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती ने विरोध किया तो अपने दोस्त को बुलवा लिया। गुणेश ने दो दिन तक उसकी बहन को बंधक बना कर रखा और दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Published on:
04 Oct 2023 02:30 pm
Also Read
View All