जयपुर

राजस्थान क्रिकेट संघ चुनाव की तारीख तय, 29 सितंबर को होगा मतदान, जानें पूरा चुनावी कार्यक्रम

RCA Election Date: राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) चुनाव को लेकर हाईकोर्ट की जयपुर पीठ से बड़ी खबर। 29 सितंबर को होंगे चुनाव, प्रशासक भास्कर ए सावंत ने पेश किया कार्यक्रम।
2 min read
Aug 10, 2026
Rajasthan Cricket Association DD Kumawat Rebellion 4 other committee members mobilized
RCA - File Pic

राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) के चुनाव को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ से बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से जारी प्रशासनिक गतिरोध और कानूनी प्रक्रिया के बीच आखिरकार RCA चुनाव की तारीख तय कर दी गई है। हाईकोर्ट में पेश किए गए आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, राजस्थान क्रिकेट संघ के प्रबंध समिति के चुनाव 29 सितंबर 2026 को संपन्न कराए जाएंगे।

यह चुनावी कार्यक्रम हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासक और राज्य के वरिष्ठ IAS अधिकारी भास्कर ए सावंत की ओर से अदालत के समक्ष पेश किया गया। प्रशासक की तरफ से एडवोकेट रवि भोजक ने हाईकोर्ट में पूरा शेड्यूल प्रस्तुत किया, जिसके बाद RCA में चुनावी प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

7 सितंबर को नोटिस, 29 सितंबर को वोटिंग

हाईकोर्ट में पेश की गई कार्ययोजना के तहत चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने का खाका तैयार किया गया है।

ऐसा रहेगा चुनाव कार्यक्रम

- 7 सितंबर 2026 - चुनाव कार्यक्रम और जनरल मीटिंग का नोटिस जारी

- 12 से 16 सितंबर - मतदाता सूची पर आपत्तियां

- 16 से 21 सितंबर- निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आपत्तियों की सुनवाई

- 23 सितंबर - अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

- 24 सितंबर - नामांकन दाखिल

- 25 सितंबर -नामांकन पत्रों की जांच

- 25 सितंबर - पात्र उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन

- 28 सितंबर - नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख

- 29 सितंबर - आवश्यकता होने पर मतदान

- 29 सितंबर - चुनाव परिणाम घोषित

प्रशासक ने संभाली थी कमान

इससे पहले राजस्थान हाईकोर्ट की एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा की अगुवाई वाली खंडपीठ ने RCA में बिना चुनाव कराए चल रही एडहॉक कमेटी को निलंबित कर दिया था। कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) भास्कर ए सावंत को RCA का प्रशासक नियुक्त किया था और उन्हें 3 महीने के भीतर चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए थे।

हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए प्रशासक सावंत ने सभी 33 जिला क्रिकेट संघों के साथ समन्वय बनाकर चुनाव की तैयारी पूरी की और समयबद्ध तरीके से चुनावी शेड्यूल तैयार कर अदालत को सूचित कर दिया।

जिला संघों में बढ़ी राजनीतिक हलचल

RCA चुनाव की तारीख तय होने के साथ ही प्रदेश के क्रिकेट गलियारों और जिला क्रिकेट संघों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। नए अध्यक्ष और कार्यकारिणी के सदस्यों के चयन को लेकर विभिन्न समूहों में लामबंदी शुरू हो गई है। 29 सितंबर को होने वाले इस चुनाव के बाद राजस्थान क्रिकेट संघ को नई और नियमित निर्वाचित समिति मिल जाएगी।

Updated on:
10 Aug 2026 02:50 pm
Published on:
10 Aug 2026 02:36 pm
Also Read
View All
भजनलाल सरकार से ‘हिसाब मांगने’ उतरी कांग्रेस- पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता, वाटर कैनन से तितर-बितर हुई भीड़   

Jaipur: स्कूल बस हादसे में छात्रा की मौत के बाद हंगामा, ग्रामीणों ने 4 बसें रुकवाईं; क्षमता से ज्यादा बच्चे मिले तो भड़के​

सांसद हनुमान बेनीवाल ने निकाय चुनाव के लिए उतारी 41 नेताओं की फ़ौज, भाई नारायण बेनीवाल को भी दिया ‘बड़ा ज़िम्मा’

राजस्थान यूनिवर्सिटी में लाठीचार्ज, ‘भूमि समाधि’ पर बैठे छात्रों को पुलिस ने खदेड़ा, छात्र नेता हिरासत में

Private Bus Strike: राजस्थान में आज रात से थम जाएंगे 35 हजार निजी बसों के पहिए, हर दिन 10.50 लाख यात्रियों को होगी परेशानी