10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांसद हनुमान बेनीवाल ने निकाय चुनाव के लिए उतारी 41 नेताओं की फ़ौज, भाई नारायण बेनीवाल को भी दिया ‘बड़ा ज़िम्मा’

RLP Zila Prabhari List : राजस्थान में शहरी निकाय चुनावों की बढ़ती सुगबुगाहट के बीच RLP ने पूरे प्रदेश में संगठन की नींव मजबूत करने के इरादे से 41 जिला प्रभारियों की एक विस्तृत और जंबो सूची जारी कर दी है।
3 min read
Google source verification
MP Hanuman Beniwal with Narayan Beniwal - File PIC

MP Hanuman Beniwal with Narayan Beniwal - File PIC

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर अपनी संगठनात्मक रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। राजस्थान में शहरी निकाय चुनावों की बढ़ती सुगबुगाहट के बीच RLP ने पूरे प्रदेश में संगठन की नींव मजबूत करने के इरादे से 41 जिला प्रभारियों की एक जंबो सूची जारी कर दी है। इस सूची में पूर्व विधायकों, पूर्व प्रधानों, स्थानीय कद्दावर नेताओं और युवा चेहरों को अहम जिम्मेदारियां देकर मैदान में उतारा गया है। पार्टी का स्पष्ट उद्देश्य राज्य के शहरी क्षेत्रों में अपने जनाधार का विस्तार करना और मुख्यधारा के प्रमुख दलों को सीधी चुनौती देना है।

तत्काल प्रभाव से लागू हुई नियुक्तियां

RLP नेतृत्व द्वारा जारी यह सूची राज्य भर में तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। पार्टी आलाकमान की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि सभी जिला प्रभारी बिना किसी विलंब के अपने-अपने आवंटित जिलों में जाकर जमीनी स्तर पर मोर्चा संभालेंगे।

कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाने के निर्देश

प्रभारियों का मुख्य कार्य स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करना, वार्डवार संगठन की वास्तविक स्थिति की समीक्षा करना और आगामी चुनाव से जुड़ी चुनावी रणनीतियों का संचालन करना होगा। RLP की इस पहल से राजस्थान की स्थानीय राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है।

चुनाव प्रबंधन समिति को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, सभी जिला एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र के प्रभारियों को पूरा सहयोग प्रदान करें।

इसके साथ ही, जिला प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे हर एक निकाय की बैठक आयोजित करेंगे और उसकी विस्तृत फीडबैक रिपोर्ट तैयार करके सीधे प्रदेश स्तरीय चुनाव प्रबंधन समिति के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। इससे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को हर वार्ड और नगर पालिका/नगर निगम के स्तर पर सही प्रत्याशी के चयन और स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को समझने में मदद मिलेगी।

पूर्व विधायकों और अनुभवी नेताओं पर भरोसा

हनुमान बेनीवाल ने इस सूची में अनुभव और युवा ऊर्जा का संतुलन साधने का प्रयास किया है। बीकानेर की जिम्मेदारी पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल को सौंपी गई है, वहीं ब्यावर में पूर्व विधायक इंदिरा देवी बावरी और पूर्व संसदीय सचिव दिलीप चौधरी को जोधपुर का जिम्मा दिया गया है।

जयपुर जैसे बड़े और महत्वपूर्ण राजनीतिक केंद्र की कमान पूर्व विधायक अशोक तंवर के हाथों में सौंपी गई है। कई जिलों में दो-दो प्रभारियों की नियुक्ति की गई है ताकि बड़े क्षेत्रों में चुनावी प्रबंधन अधिक व्यवस्थित ढंग से हो सके।

RLP के 41 जिला प्रभारियों की संपूर्ण सूची

क्र. सं.जिले का नामप्रभारी का नामनिवासी
1अजमेरश्री प्रभातीलालकलवाड़ा, सांगानेर
2भीलवाड़ाश्री शहजादब्यावर
3ब्यावरश्रीमती इंदिरा देवी बावरी (पूर्व विधायक), श्री गुलाब काठातमेड़ता, गिरी
4डीडवाना-कुचामनश्री महेन्द्र डोरवालकटराथल, सीकर
5नागौरश्री राजूराम खोजा (प्रधान प्रतिनिधि)बावड़ी
6टोंकश्री शंकर नारोलियाजयपुर
7बीकानेरश्री नारायण बेनीवाल (पूर्व विधायक)नागौर
8चूरूश्री दानाराम घिंटालानोखा, बीकानेर
9हनुमानगढ़डॉ. विवेक माचराबीकानेर
10श्री गंगानगरश्री विजयपाल बेनीवालबीकानेर
11भरतपुरश्री शंभू शर्माकिशनगढ़
12डीगश्री बद्रीलाल जाटनिवाई, टोंक
13धौलपुरश्री नेमसिंह चौधरीआगरा
14करौलीडॉ. विकास गिलउदयपुरवाटी
15सवाईमाधोपुरश्री ताराचंद रेगरबगरू
16जयपुरश्री अशोक तंवर (पूर्व विधायक)चाकसू
17अलवरडॉ. श्रवण चौधरी, श्री मनीष चौधरीओसियां, उदयपुरवाटी
18दौसाश्री दिनेश सहारण, श्री दिलीप हंतराबुहाना (झुंझुनूं), भरतपुर
19कोटपुतली-बहरोड़श्री महेन्द्र चौधरीशाहपुरा
20खैरथल-तिजाराश्री मानाराम ठोलिया, श्री सुरेन्द्र चौधरीफुलेरा, आमेर
21झुंझुनूंश्री विकास प्रचारखल्पपुरा, सीकर
22सीकरश्री छूटन यादवचौमूं
23जोधपुरश्री दिलीप चौधरी (पूर्व संसदीय सचिव), श्री अब्दुल जबार कुरैशीजैतारण, रायपुर
24बाड़मेरश्री रामदीन सींगड़जोधपुर
25बालोतराश्री भोमाराम (पूर्व प्रधान), श्री रामरख बिश्नोईओसियां, फलोदी
26जैसलमेरश्री गजेन्द्र चौधरीबाड़मेर
27जालोरश्री थानसिंह डोलीपचपदरा
28पालीश्री सम्पत अडिग (उपप्रधान), श्री दिनेश धधववालजोधपुर, बनाड़ (जोधपुर)
29फलोदीश्री प्रभुराम गोदाराकोलायत
30सिरोहीश्री हरिश देवासी बिजोवामारवाड़-जंक्शन
31कोटाश्री हनुमान सारणबगरू
32बारांश्री शौएब खानटोंक
33बूंदीश्री राजेन्द्र पराणाटोंक
34झालावाड़श्री लक्ष्मण मुवालडेगाना, नागौर
35उदयपुरश्री भूराराम शेपमा, श्री प्रेम खोखरकुचामन, परबतसर
36बांसवाड़ाश्रीमती प्रिया सिंह मेघवालजयपुर
37चित्तौड़गढ़श्री माधुराम कुड़िया, श्री रामनिवास पोषकजैतारण, नावा
38डूंगरपुरश्री रामपाल जालवापीपाड़
39प्रतापगढ़श्री भैरू शंकर जाटउदयपुर
40राजसमन्दश्रीमती शिवानीराजसमंद
41सलूम्बरश्री रामनिवास पूनियांनांवा

शहरी क्षेत्रों में पैठ बनाने की RLP की रणनीति

ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत पकड़ रखने वाली राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी अब राजस्थान के शहरी निकायों (नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका) में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है।

हनुमान बेनीवाल का यह कदम पार्टी के कैडर को सक्रिय करने और बूथ स्तर तक संगठन की पहुंच को मजबूत बनाने का हिस्सा है। पार्टी नेताओं का मानना है कि इन प्रभारियों की तैनाती से स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा और आगामी नगर निकाय चुनाव में RLP एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगी।