जयपुर

टिकट नहीं मिलने से खफा ज्योति ने लिखा राहुल गांधी को पत्र, इन दिग्ग्जों पर साधा निशाना

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
jyoti khandelwal
टिकट नहीं मिलने से खफा ज्योति ने लिखा राहुल गांधी को पत्र, इन दिग्ग्जों पर साधा निशाना

विकास जैन / जयपुर। पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल ने कांग्रेस की पहली सूची में राजधानी जयपुर की किशनपोल और विद्याधर नगर सीट या किसी भी अन्य सीट से टिकट नहीं दिए जाने से खफा होकर शुक्रवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफे दे दिए। खंडेलवाल ने इस्तीफे का पत्र कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा है। जिसमे उन्होंने पूर्व सांसद महेश जोशी और मालवीय नगर से पिछले चुनाव में प्रत्याशी रही अर्चना शर्मा पर अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधते हुए लिखा है कि जो कांग्रेस नेता लोकसभा का चुनाव 5 लाख से अधिक मतों और विधानसभा का 45 हजार से अधिक से हारे, पार्टी उनके नाम पर विचार कर रही है। जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।

राहुल गांधी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से टिकट वितरण के जो क्राइटएरिया निर्धारित किए गए थे, उन्हें पूरा करने वाली वे प्रदेश की एक मात्र महिला दावेदार हैं। इसके बावजूद उन्हें टिकट नहीं दिया गया। खंडेलवाल ने प्रदेश कांग्रेस महासचिव और पीसीसी सदस्य के पदों से इस्तीफा देते हुए पार्टी की साधारण कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने की बात पत्र में लिखी है।

लिखा..गहलोत और पायलट ने उन्हें दिया था आश्वासन

खंडेलवाल ने कहा कि वे जयपुर की महापौर रही हैं और शहर की किसी भी सीट से चुनाव लडने के उपयुक्त है। लेकिन वैश्य सीट माने जाने वाली विद्याधर नगर सीट से भी उन्हें टिकट नहीं दिया गया। टिकट वितरण की प्रक्रिया के दौरान उन्हें एआईआईसीसी महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट ने किशनपोल सीट से या यह सीट मुस्लिम होने पर किसी अन्य वैश्य सीट बाहुल्य होने पर वहां से टिकट देने की बात कही थी। लेकिन दोनों ही सीटों से प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। उन्हें ना तो यहां से टिकट दिया गया और ना ही किसी अन्य सीट से टिकट दिए जाने का कोई आश्वासन दिया गया। पत्र में उन्होंने कहा कि वे महिला हैं और सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और कुमारी शैलजा सहित स्वयं राहुल गांधी हमेशा महिला हितों की पैरवी करते आए हैं। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि उन्हें मौका जरूर मिलेगा।

Published on:
16 Nov 2018 10:07 pm