जयपुर

रिलायंस ज्वैल्स का नया काश्यम कलेक्शन

त्योहारों पर विशेष ऑफर
less than 1 minute read
Oct 14, 2021
jaipur
रिलायंस ज्वैल्स का नया काश्यम कलेक्शन

नई दिल्ली. भरोसेमंद ज्वैलरी ब्रांड रिलायंस ज्वैल्स ने इस बार त्योहारों के मौसम में आभूषणों के बेमिसाल कलेक्शन 'काश्यम को लॉन्च किया है। यह कलेक्शन बनारस की समृद्ध विरासत, परंपरा और आस्था को दर्शाने वाली कला एवं संस्कृति, मंदिरों और आश्चर्यजनक वास्तु कला से प्रेरित है।
ग्राहकों को काशी विश्वनाथ दुर्गा कुंड मंदिर, विशालाक्षी एवं बौद्ध मंदिर, राम नगर किला, तुलसी घाट, प्राचीन प्रवेश द्वार और जंतर-मंतर की कला के विभिन्न स्वरूपों के साथ-साथ बनारसी साड़ी, गंगा आरती, गंगा घाट तथा गुलाबी मीनाकारी पर आधारित डिजाइन और शानदार ढंग से तैयार किए गए आभूषणों में से गहनों को चुनने का अवसर मिलता है। उत्कृष्ट डिजाइनों की बेमिसाल परंपरा को आगे बढ़ाते हुए तथा नवरात्रि, दुर्गापूजा, दिवाली और धनतेरस के साथ-साथ शादियों जैसे विशेष अवसरों को अपने ग्राहकों के लिए और भी खास बनाने के लिए ब्रांड ने इस कलेक्शन को लॉन्च किया है। कलेक्शन में अलग-अलग अवसरों और हर तरह के बजट के अनुरूप गहनों की काफी बड़ी रेंज उपलब्ध है। गोल्ड कलेक्शन के डिजाइनों में मीनाकारी कला के साथ उत्कृष्ट विरासत और मंदिर शैली के आभूषण, एंटीक एवं येलो गोल्ड फिनिश, येलो गोल्ड और एंटीक फिनिश में सोने के तारों की बेहद महीन कारीगरी वाले गहने शामिल हैं।

Published on:
14 Oct 2021 12:48 am