जयपुर

खाने-पीने वाले चोरों की गैंग का खुलासा, देशी घी और बोनविटा के हैं शौकीन

दुकानदार का ध्यान बंटाकर, उड़ा ले गए घी व अन्य सामान

2 min read
Jan 02, 2018

जयपुर। पुलिस ने चोरों की एक ऐसी गेंग का खुलासा किया है जो दुकानों से देशी घी और बोनविटा पर हाथ साफ करती थी। ये लोग दुकानदार का ध्यान बंटा कर दुकान से घी व अन्य सामान पार कर लेते थे। गैंग ने करधनी, झोटवाडा व अन्य स्थानों पर ऐसे ही वारदात को अंजाम दिया।


गिरोह के सदस्यों ने धूपबत्ती खरीदने के बहाने करधनी क्षेत्र में दो दुकानदारों का ध्यान बंटा कर दुकान से घी व अन्य सामान चुरा लिया। पीडि़त के अपना सामान संभालने पर चोरी का पता लगा। जिस पर दोनों पीडि़तों ने करधनी थाने में मामला दर्ज करवाया। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित दो पुरुष व एक महिला सदस्य को कालवाड़ रोड के पास पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपितों ने गत 30 दिसम्बर को करीब चार बजे करधनी स्कीम निवासी प्रबल शर्मा की दुकान पर ध्यान बंटाकर 13 किलो घी एवं एलोवेरा के दो जैल चुरा लिए। वहीं झोटवाड़ा स्थित शिल्प कॉलोनी निवासी दीपक शर्मा की कालवाड़ रोड स्थित दुकान से चार किलो घी और बोनविटा के पैकेट चुराकर ले गए।

ये भी पढ़ें

Breaking: एसपी देहात के गनर से AK 47 लूट के मामले में STF ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

ऑटो ने पकड़वाए बदमाश

पीडि़त प्रबल ने पुलिस को बताया कि तीनों बदमाश एक ऑटों में सवार होकर आए थे। उसकी ऑटों नम्बर के आधार पर पुलिस ने ऑटो की तलाश की और तीनों आरोपितों को सोमवार को शाम करीब 4.15 बजे राउंड गेट कालवाड़ रोड पर पकड़ लिया।

आधा दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम
जांच अधिकारी एसआई दिलीप सिंह ने बताया कि मामले में फरीदाबाद हरियाणा हाल लक्ष्मी नगर निवारू रोड निवासी पवन कुमार बावरिया (32), जिला आगरा हाल राजलक्ष्मी नगर निवारू रोड निवासी निवासी रिंकू सिंह (23) और फरीदाबाद हरियाणा हाल लक्ष्मी नगर निवारू रोड निवासी शशी बावरिया (19) को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित ऑटो में सवार होकर अपने शिकार तलाशते हैं और सामान पार करने के बाद भाग जाते हैं। जांच में पता चला कि तीनों इस प्रकार की करीब आधा दर्जन वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

ये भी पढ़ें

सबसे अधिक छेड़खानी वीवीआईपी जिलों में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिला पांचवें पायदान पर
Published on:
02 Jan 2018 06:38 pm
Also Read
View All