24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सबसे अधिक छेड़खानी वीवीआईपी जिलों में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिला पांचवें पायदान पर

आखिर क्यों वीमेन पॉवरलाइन-1090 के आंकड़ों से एंटी-रोमियो दल पर उठने लगे सवाल।

2 min read
Google source verification
Rape

रेप

धीरेंद्र विक्रमादित्य गोपाल
गोरखपुर. बड़हलगंज क्षेत्र में शोहदों की छेड़खानी से आहत होकर एक किशोरी ने जान देने की कोशिश कर भले ही आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई को मजबूर कर दिया। पर तमाम ऐसे मामले हैं जो पुलिस तक पहुंचते तो जरूर हैं लेकिन वह छेड़खानी को रोकने में शायद ही सफल साबित पाते हैं। लड़कियों से छेड़छाड़ रोकने के लिए एंटी-रोमिया दल का गठन करने वाली बीजेपी सरकार में भी लड़कियों से छेड़खानी के मामले कम नहीं हुए हैं। हद तो यह कि, प्रदेश की राजधानी से लेकर प्रमुख नेताओं के जिलों में शोहदे सबसे अधिक कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं। पर योगी सरकार का एंटी-रोमियो दल न जाने कौन-सी निगरानी कर रहा है। सरकार और पुलिस चाहे जो भी दावा करे पर आंकड़े खुद असलियत बयां कर रहे हैं।


शर्मनाक यह कि लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर जिला सहित प्रमुख मंत्रियों का जिला प्रदेश के शीर्ष जिलों में शामिल हैं। गोरखपुर प्रदेश में पांचवें स्थान पर हैं। जबकि प्रदेश की राजधानी जहां पूरी सरकार और पुलिस के आला अफसरान कानून-व्यवस्था को दुरूस्त करते हैं वह छेड़खानी के मामलों में अव्वल है।


वूमेन पॉवरलाईन-1090 के आंकड़ों पर गौर करें तो इस साल गोरखपुर जिले में 6391 छेड़खानी के मामले दर्ज कराए गए। इन आंकड़ों के मुताबिक छेड़खानी के मामले में गोरखपुर प्रदेश का पांचवा सबसे बड़ा जिला है। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह जनपद है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल भी यहीं से आते हैं। गोरखपुर-बस्ती मंडल में गोरखपुर जिला सबसे आगे है। जबकि बस्ती जनपद छेड़खानी के मामले में दूसरे पायदान पर। गोरखपुर व बस्ती दोनों जनपद मंडल मुख्यालय हैं। बस्ती में 2769 शिकायतें पीड़िताओं ने दर्ज कराई हैं।


काबीना मंत्री सूर्य प्रताप शाही का क्षेत्र देवरिया छेड़खानी के मामले में तीसरे पायदान पर है। इस जिले में 2564 मामले सामने आए हैं। जबकि काबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के क्षेत्र कुशीनगर में 2431 छेड़खानी के मामले 1090 पर दर्ज कराए गए हैं। महराजगंज में इस साल 1612 छेड़खानी की शिकायतें तो सिद्धार्थनगर में 1135 शिकायतें। वहीं संतकबीरनगर में 1200 महिलाएं व युवतियां छेड़खानी की शिकार हुई हैं।


गोरखपुर-बस्ती मंडल का हाल

































जिले

आई शिकायतें


बस्ती2769
देवरिया2564
कुशीनगर2431
महराजगंज1612
सिद्धार्थनगर1135
संत कबीर नगर1200

प्रदेश के टॉप 10+ जिले













































जिलेशिकायतें
लखनउ30208
कानुपर नगर8774
इलाहाबाद8039
वाराणसी7380
गोरखपुर6391
जौनपुर4969
सीतापुर4651
आगरा4407
आजमगढ़4075
















उन्नाव3940
हरदोई3921
फैजाबाद3478