10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सौतेला पिता और भाई करते रहे नाबालिग का बलात्कार… फिर ऐसे खुला राज

महीनों तक दोनों ने किया घटिया काम, रिश्तेदारों ने पुलिस के हवाले किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

harinath dwivedi

•

Updated: 30 Dec 2017, 1:04 AM IST

crime

नीमच। सिंगोली थाना क्षेत्र के में एक बालिका के साथ उसका पिता और सौतेला भाई लंबे समय तक बलात्कार करते रहे। बालिका ने जब एक बच्चे को जन्म दिया तो पूरे मामले की पोल खुली। इसके बाद रिश्तेदारों की पहल पर पुलिस ने एफआईआर कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार सिंगोली थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति की पहली शादी जिस महिला से हुई थी उससे उसके दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। कुछ वर्षों पूर्व उस महिला का निधन हो गया। इसके बाद वह एक अन्य महिला को नातरे पर लाया। जिसके साथ एक बेटी व एक बेटा था। बेटी बड़ी हुई तो उस पर ही सौतेले पिता की नीयत बिगड़ गई। आरोपी ने बेटी के साथ कई बाद दुष्कृत्य किया। उसका सौतेला भाई भी बालिका के साथ दुष्कृत्य शुरू कर दिया। करीब ४ माह पूर्व दूसरी पत्नी से भी उसका का विवाद हो गया। ऐसे में नातरे आई पत्नी अपने बेटे को साथ लेकर पीहर चली गई। जबकि बेटी सौतेले पिता के पास ही रह गई। उसके बाद बालिका ने एक बच्ची को जन्म दिया तब पूरे मामले की पोल खुली। नाबालिग को साथ लेकर उसकी काकी, काका सिंगोली थाने पहुंचे और घटना का विवरण बताया।

इसके बाद बेटी का लगातार यौन शोषण करने वाले पिता और दुष्कृत्य करने वाले भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए हैं। गांव के एक मजदूर परिवार के व्यक्ति ने इसलिए नातरा किया था क्योंकि उसकी पहली पत्नी का निधन हो गया था जिससे उसके पांच बच्चे थे। जिस महिला से नातरा किया वह भी अपने साथ एक बेटी और एक बेटा लेकर आई थी। लेकिन नातरे पर लाई गई पत्नी से ज्यादा रुचि, इस कलयुगी बाप को उसकी बेटी में थी। आरोपी ने अपनी सौतेली नाबालिग बेटी के साथ यौन उत्पीडऩ शुरू कर दिया, तब बेटी 15 वर्ष की थी।

भाई की नीयत बिगड़ी
इधर पिता की हरकतें देख भाई ने भी अपनी बहन के साथ दुष्कृत्य करना शुरू कर दिया। इस बीच नाबालिग मां बन गई, उसने एक संतान को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद भी हरकतें बंद नहीं हुई। जब जब भी बालिका ने विरोध किया तो उसे मारा-पीटा गया, धमकियां दी गईं। आखिरकार जब इस बात की भनक आरोपी के भाई और भाभी को लगी तो उन्होने हिम्मत जुटाकर पीडि़ता का साथ दिया और नाबालिग को सिंगोली पुलिस थाना ले गए।