जयपुर

फूड सेफ्टी अफसर- 20 नवंबर तक किए जा सकेंगे आवेदन ,200 पदों पर होगी भर्ती

राजस्थान लोक सेवा आयोग की निकाली गई फूड सेफ्टी ऑफिसर के कुल 200 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। अभ्यार्थी 30 नवंबर 2022 की रात्रि 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।
2 min read
Nov 01, 2022
Feature image


राजस्थान लोक सेवा आयोग की निकाली गई फूड सेफ्टी ऑफिसर के कुल 200 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। अभ्यार्थी 30 नवंबर 2022 की रात्रि 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आयोग सचिव एच एल अटल के अनुसार, परीक्षा के लिए आवेदक की आयु 1 जनवरी 2023 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थियों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। आवश्यकता पडऩे पर आयोग द्वारा मूल्यांकन में स्केलिंग/मोडरेशन/नॉर्मलाइजेशन पद्धति को अपनाया जा सकेगा। अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण और अन्य विस्तृत जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन का अवलोकन कर सकते हैं।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग के ऑनलाइन पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक को क्लिक या एस.एस.ओ. पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन करना होगा। सीटिजन ऐप ( G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करना होगा।

पहली बार वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करने के लिए अभ्यर्थी के नाम, पिता के नाम, जन्म तिथि, लिंग, सेकेंडरी / समकक्ष परीक्षा एवं आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस आई. डी. में से किसी एक आई.डी. प्रूफ की डीटेल भरनी होगी। साथ ही डॉक्यूमेंट अपलोड करने अनिवार्य होंगे। कैंडीडेट को परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद वेब साइट पर ऑनलाइन पेमेंट करना होगा। एप्लिकेशन आईडी जनरेट करनी होगी।

बाद में संशोधन सम्भव नहीं होगा

अभ्यर्थियों द्वारा वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के बाद ओटीआर प्रोफाइल में स्वयं के नाम, पिता के नाम, जन्म तिथि, लिंग, सेकेंडरी / समकक्ष परीक्षा का विवरण एवं आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस आई.डी. विवरण में किसी भी प्रकार का संशोधन किया जाना संभव नहीं होगा।

यह रहेगा परीक्षा शुल्क

सामान्य (अनारक्षित) वर्ग एवं राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग /अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक के लिए 350 रुपए
राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए के लिए 250 रुपए
निःशक्तजन, राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग तथा जिनकी पारिवारिक आय 2.50 लाख से कम है, के आवेदक के लिए 150 रुपए
टी.एस.पी क्षेत्र के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति एवं बारां जिले की समस्त तहसीलों के सहरिया आदिम जाति के आवेदक के लिए 150 रुपए

Published on:
01 Nov 2022 09:32 pm
Also Read
View All
Rajasthan: क्रिकेट मैच को लेकर हुए विवाद में खूनी संघर्ष, मचा बवाल, गुस्साए लोगों ने 7 घंटे तक किया थाने का घेराव

राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए 10,245 वार्डों की ‘आरक्षण लॉटरी’ जारी, जयपुर सहित पूरे राज्य में बदला चुनावी गणित

राजस्थान सरकार की ‘ट्रांसफर लिस्ट’ पर बड़ी गफलत, आदेश जारी होने के तुरंत बाद लिए वापस, जानें क्या थी बड़ी वजह

राजस्थान में सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, CJP के आशुतोष रांका ने कहा- स्कूल ठीक करो या हमें गिरफ्तार करो

राजस्थान में लिव-इन रिलेशनशिप पर भजनलाल सरकार सख्त, बिना सूचना एक माह से ज्यादा साथ रहने पर 3 माह की जेल