17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विद्या संबल योजना- जयपुर के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी में लगेंगे 4000 शिक्षक

जयपुर जिले में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों, शारीरिक शिक्षक और प्रयोगशाला सहायक के खाली पदों को भरने के लिए विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी लगाएंगे। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 2 नवंबर यानी बुधवार से शुरू होगी।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Nov 01, 2022

विद्या संबल योजना- जयपुर के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी में लगेंगे 4000 शिक्षक

विद्या संबल योजना- जयपुर के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी में लगेंगे 4000 शिक्षक


जयपुर जिले में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों, शारीरिक शिक्षक और प्रयोगशाला सहायक के खाली पदों को भरने के लिए विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी लगाएंगे। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 2 नवंबर यानी बुधवार से शुरू होगी। माध्यमिक शिक्षा के तहत स्कूलों में इस योजना के तहत भरे जाने वाले खाली पदों की सूचना आज यानी मंगलवार को स्कूलों में चस्पा कर दी जाएगी। इसके बाद 2 से 4 नवंबर तक आवेदन किया जा सकेगा। मेरिट के आधार पर चयनित शिक्षक को 19 नवंबर तक कार्यग्रहण करना होगा। जयपुर जिले में स्कूलों में खाली पड़े 4038 पदों पर इस योजना के तहत शिक्षकों को लगाया जाएगा। इसमें प्रारंभिक शिक्षा के 1896 और माध्यमिक शिक्षा के 2142 पद शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : Pre DLed Exam 2022 का परिणाम जारी , 372 कॉलेज में कुल 25 हजार 420 सीटों पर होगा प्रवेश


यहां देखें खाली पदों की सूची व ऐसे करें आवेदन
स्कूल वाइज खाली पदों का प्रकाशन संबंधित स्कूल, पीईईओ के नोटिस बोर्डए क्षेत्र या गांव के सार्वजनिक स्थान, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक व माध्यमिक कार्यालय और विभागीय वेबसाइट पर किया जाएगा। व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक,अध्यापक लेवल 1 व 2, प्रयोगशाला सहायक व शारीरिक शिक्षक के खाली पदों पर गेस्ट फैकल्टी लगेगी।

लेवल.1 व 2 के लिए रीट पात्रता अनिवार्य
लेवल.1 व 2 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को रीट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। रिटायर्ड शिक्षक भी गेस्ट फैकल्टी के रूप में लगाए जाने के पात्र होंगे। उनके द्वारा आवेदित पद की न्यूनतम वांछित योग्यता अर्जित की हो। हांलाकि अध्यापक लेवल.1 व अध्यापक लेवल.2 पदों के लिए रिटायर्ड शिक्षकों के लिए रीट परीक्षा उत्तीर्ण की बाध्यता नहीं होगी।


स्कूल के संस्था प्रधान या पीईईओ को व्यक्तिश: देना होगा आवेदन
किसी भी पद के लिए अभ्यर्थी को निर्धारित प्रारूप में पूरा भरा हुआ आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर संबंधित विद्यालय के संस्था प्रधान या पीईईओं को स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करना होगा। वरीयता सूची पद की वांछित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों का 75 फीसदी व प्रशैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों का 25 फीसदी अंक भार जोडकऱ किया जाएगा। गेस्ट फैकल्टी चयन के लिए किसी भी स्तर पर साक्षात्कार नहीं लिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग