जयपुर

RSS कार्यकर्ताओं पर हमला, कई लोगों को चाकू मारे, SMS अस्पताल में भर्ती… विधायक और पदाधिकारी पहुंच रहे

Rajasthan News: इस घटना के बाद कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने करीब दो घंटे तक दिल्ली-अजमेर हाइवे को जाम कर दिया। देर रात करीब डेढ़ बजे के करीब पुलिस ने यह जाम खुलवाया। पूरी घटना करणी विहार थाना इलाके की है।

less than 1 minute read
Oct 18, 2024
Feature image

Jaipur News: राजधानी जयपुर से बड़ी खबर है। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के कार्यक्रम में चाकूबाजी का मामला सामने आया है। जागरण और खीर आयोजन के दौरान कुछ लोगों ने कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले पिता और पुत्र थे। इस घटना के बाद कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने करीब दो घंटे तक दिल्ली-अजमेर हाइवे को जाम कर दिया। देर रात करीब डेढ़ बजे के करीब पुलिस ने यह जाम खुलवाया। पूरी घटना करणी विहार थाना इलाके की है।

शरद पूर्णिमा पर चल रहा था आयोजन

दरअसल करणी विहार इलाके में स्थित एक मंदिर में शरद पूर्णिमा के मौके पर खीर आयोजन चल रहा था। मंदिर में जागरण भी जारी था। आरएसएस कार्यकर्ताओं को प्रसाद के तौर पर खीर दी जा रही थी। लेकिन तभी कुछ लोग वहां आ गए। बताया जा रहा है कि उनके हाथ में चाकू थे। पहले तो उन्होनें ये जागरण और खीर आयोजन बंद करने के लिए धमकाया। जब यह आयोजन बंद नहीं किया गया तो उन लोगों ने अपने कुछ अन्य साथियों को भी बुला लिया और चाकू लेकर आयोजन में घुस गए। जो भी सामने आया उस पर चाकू से वार किए। अचानक भगदड़ सा माहौल हो गया।

पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस ने करीब सात से आठ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद संघ से जुड़े बड़े पदाधिकारी, विधायक गोपाल शर्मा समेत भाजपा के अन्य सीनियर नेता और कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे हैं। देर रात करणी विहार थाने का घेराव भी किया गया है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में लंदन में सीएम भजन लाल शर्मा को भी फीडबैक दिया गया है।

Updated on:
18 Oct 2024 10:00 am
Published on:
18 Oct 2024 07:43 am