जयपुर

REET Exam : रीट परीक्षा में हंगामा, देरी से पहुंची परीक्षार्थी ने दी आत्महत्या की धमकी, इधर परीक्षा खत्म, सड़कें जाम

Rajasthan Teacher Eligibility Test : रीट परीक्षा में सख्ती: देरी से पहुंची अभ्यर्थी का गेट पर हाईवोल्टेज ड्रामा। एग्जाम से बाहर हुई छात्रा, रोते-रोते दी खुद को खत्म करने की धमकी।
2 min read
• •
Updated: 27 Feb 2025, 3:47 PM IST
Exam Center Entry
रीट परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्र पर देरी से पहुंची महिला परीक्षार्थी रोते हुए।

जयपुर। राजस्थान में राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) का आयोजन 27 व 28 फरवरी को किया जा रहा है। पहले दिन 27 फरवरी को पहली पारी की परीक्षा सुबह दस बजे शुरू हुई। इसके लिए एक घंटे पहले तक परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिए गए। लेकिन राजस्थान में काफी संख्या में परीक्षार्थियों से देरी से आने के कारण उन्हें परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया गया। ऐसे में कई परीक्षार्थी रोते नजर आए तो कुछ मायूस होकर लौट भी गए। वहीं सिरोही जिले में एक परीक्षा केन्द्र पर देरी से आई एक महिला परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं मिला तो उसने आत्महत्या तक की धमकी दे डाली।

यह है पूरा मामला

सिरोही जिले के शिवगंज के दादावाड़ी स्कूल स्थित रीट परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंची किरवा गांव की एक परीक्षार्थी को जब प्रवेश नहीं मिला तो पहले तो वह फूट फूट कर रोई। बाद में निर्धारित समय के बाद प्रवेश नहीं देने पर पुलिस कर्मियों व परीक्षा केंद्र पर मौजूद कार्मिकों पर बरस पड़ी। उन्हें काफी भला बुरा बोला। यहां तक देख लेने की धमकी दी। मौके पर पहुंचे सीआई बाबूलाल राणा ने भी समझाने का प्रयास किया। उच्चाधिकारियों से बात भी की मगर वह नहीं मानी और आत्महत्या की धमकी तक दे दी। काफी देर तक वहां हंगामा होने के बाद परीक्षा में बाधा की संभावना को देखते हुए उसे जैसे तैसे वहां से रवाना किया।

परीक्षा खत्म, सड़कें जाम, रीट एग्जाम के बाद मचा अफरा-तफरी का माहौल

अलवर. राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) एग्जाम की प्रथम पारी का एग्जाम खत्म होते ही सडक़ों पर जाम लग गया। परीक्षा खत्म होने के बाद अभ्यर्थी जल्द से जल्द बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन पहुंचने की जुगत में दिखे। इस कारण से परीक्षार्थी के साथ ही आम जन भी इस जाम में फंसे नजर आए।

बस स्टैंड पर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

अजमेर: रीट की प्रथम पारी की परीक्षा खत्म होने के बाद रोडवेज बस स्टैंड पर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

एक मिनट की देरी...

जोधपुर: जोधपुर में गोकुल जी प्याऊ स्थित शिवराम नाथूराम टाक परीक्षा केंद्र में एक मिनट की देरी से पहुंचने पर परीक्षा केंद्र में ड्यूटी पर तैनात महिला कर्मचारी से गुहार लगाते अभ्यर्थी।

Updated on:
27 Feb 2025, 3:47 PM IST
Published on: