जयपुर

ग्रामीणों को दी फसल बीमा योजना की जानकारी

Aug 14, 2026
Rajasthan

नाबार्ड अधिकारियों ने किया दौरा

लवाण. नाबार्ड के डीजीएम मनीष गुप्ता एवं डीडीएम मीनाक्षी मीणा ने वित्तीय साक्षरता केंद्र का दौरा कर ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, सरकारी योजनाओं और वित्तीय सुरक्षा की जानकारी दी। इस दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ, जिसमें 80-90 महिला-पुरुषों ने भाग लिया। ग्रामीणों को योजना की पात्रता, लाभ और फसल खराब होने पर मिलने वाली सहायता की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में आरजीबी बैंक मैनेजर मुकेश सिंह, क्रिसिल फाउंडेशन एरिया मैनेजर गिल्लू राम चौधरी, सेंटर मैनेजर मंजू सैनी, यूको आरसीटी केंद्र से रामकिशोर बैरवा, बैंक बीसी पवन कुमार शर्मा सहित रिंकू कुमार सैनी, महेश चंद, राहुल गुर्जर, पूरण सैनी, अनीता, गुलाब और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सावित्री सैनी मौजूद रहे।

फोटो कैप्शन: लवाण। ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता की जानकारी देते हुए।

Updated on:
14 Aug 2026 06:01 am
Published on:
14 Aug 2026 06:01 am