
जयपुर। राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन ने सरस घी ( saras ghee Price Hiked ) के दाम फिर बढ़ा दिए हैं। आठ माह में छठी बार बढ़ोतरी हुई है। सरस घी के कंज्यूमर पैक में 10 रुपए प्रति लीटर और बल्क पैक में 20 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। फैडरेशन के उप प्रबंधक (जनसपंर्क) विनोद गेरा के मुताबिक नई दरें शनिवार से लागू होंगी। अफसरों का कहना है कि घी के अन्य ब्रांड के भाव में तेजी के चलते दाम बढ़ाए हैं।
यों महंगा हुआ घी...
इससे पहले सरस घी के दामों में 1 मई को 10 रुपए, 9 मई को 20 रुपए, 3 जून को 25 रुपए, 19 जून को 25 रुपए और 12 सितंबर को 20 रुपए तक की बढ़ोतरी हो चुकी हैं।
कितने बढ़े दाम
डेयरी फैडरेशन के उप प्रबन्धक ने बताया कि सरस घी का एक लीटर का जो पैक 455 रुपए का था वह अब 465 रुपए में मिलेगा। आधा लीटर पैक 229 रुपए के स्थान पर अब 234 रुपए में मिलेगा। 5 लीटर टिन पैक 2275 रुपए के स्थान पर अब 2325 रुपए में मिलेगा। वहीं सरस गाय के घी का एक लीटर का पैक 500 रुपए के स्थान पर अब 510 रुपए में मिलेगा।