जयपुर

पढ़ाई के लिए ननिहाल रह रहा था 8 साल का मासूम, स्कूल बस ने कुचला, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

रेनवाल कस्बे के निकटवर्ती ग्राम पंचायत डांसरोली के अंबेडकर चौक के सामने सोमवार को एक निजी स्कूल बस ने एक मासूम को कुचल दिया। जिससे मासूम ने घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत ( child killed in road accident ) हो गई। हादसे के बाद फरार हुए बस चालक को पुलिस तलाश रही है। ( jaipur crime news )
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Nov 2019, 1:36 AM IST
Feature image

जयपुर
रेनवाल कस्बे के निकटवर्ती ग्राम पंचायत डांसरोली के अंबेडकर चौक के सामने सोमवार को एक निजी स्कूल बस ने एक मासूम को कुचल दिया। जिससे मासूम ने घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत ( child killed in road accident ) हो गई। हादसे के बाद फरार हुए बस चालक को पुलिस तलाश रही है।

सड़क मार्ग जाम कर जताया रोष ( jaipur crime news )

हादसे के बाद स्कूल बस चालक घटनास्थल से बस को लेकर फरार हो गया। इससे स्थानीय नागरिकों में आक्रोश व्याप्त हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने रेनवाल सुरेरा सड़क मार्ग जाम कर रोष जताया।

पढ़ाई करने के लिए ननिहाल में रह रहा था

सूचना पर दातारामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों से समझाइश कर मुख्य सड़क मार्ग को खोला गया। पुलिस ( jaipur police ) ने बताया कि मृतक कार्तिक 8 पुत्र रोशनलाल निवासी कटिया थाना मारोठ का रहने वाला है। कार्तिक पढ़ाई करने के लिए अपने ननिहाल रह रहा था। हेड कांस्टेबल कैलाश ने बताया कि कार्तिक के शव को रामगढ़ की पीएचसी के मोर्चरी घर में रखवा दिया गया है कार्तिक का पोस्टमार्टम पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह करवाया जाएगा। ( प्रतीकात्मक तस्वीर )

यह खबरे भी पढ़ें...

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में 150 यूनिट से कम बिजली खर्च करने वालों के लिए बड़ा एलान, घर की छत पर मुफ्त लगेगा सोलर रूफटॉप

Rajasthan Politics: ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर राजस्थान में भी सियासी बवाल, ‘भड़की’ BJP – जानिए सीएम भजनलाल क्या बोले? 

राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में बागियों से BJP-कांग्रेस की बढ़ी चिंता, टिकट कटने से नाराज नेता बिगाड़ेंगे समीकरण?

Rajasthan Panchayat Election Result: कहीं 7वीं बार सरपंच बनीं पत्नी, कहीं 4 वोट से हारा दामाद; पंचायत चुनाव में नेताओं के परिवारों का क्या रहा हाल?

Rajasthan Weather Update: 29-30 अक्टूबर को राजस्थान में बारिश के आसार, दिन में भी गिरने लगा तापमान