
Thief arrested in Jaipur : reiki in day theft in night : thief Reiki
जयपुर
मुरलीपुरा थाना पुलिस ने दिन में ठेले पर आलू बेचने के बहाने रैकी ( reiki in day theft in night ) कर सूने मकानों में नकबजनी की वारदात करने वाले एक शातिर बदमाश को रविवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ( jaipur police ) आरोपी से पूछताछ कर रही है।
यह है पूरा मामला मामला ( jaipur crime news )
डीसीपी (वेस्ट) कावेन्द्र सागर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मनोज कुमार बघेल (26) बरहन आगरा, उत्तरप्रदेश हाल जमुनापुरी मीणा कृषि फार्म मुरलीपुरा का रहने वाला है। नकबजनी की वारदात के सिलसिले में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला तो वारदात से पहले दिन में ठेले व साइकिल पर आलू बेचने के बहाने गली में कुछ संदिग्ध व्यक्ति घूमते नजर आए।
अब फरार साथियों की तलाश
पुलिस ने फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध मनोज कुमार को धर-दबोचा। सख्ती से पूछताछ में उसने दिन में सूने मकानों की रैकी कर रात के समय साथियों के साथ नकबजनी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर अन्य वारदात के खुलासे के साथ उसके फरार साथियों की तलाश कर रही है।
यह खबरें भी पढ़ें...
Updated on:
25 Nov 2019, 2:00 AM IST
Published on:
25 Nov 2019, 1:33 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.