जयपुर

कोरोना से लड़ने के लिए जारी जारी किया 20 करोड़ का बजट

राज्य सरकार ने किया 20 करोड़ का बजट स्वीकृत
less than 1 minute read
Apr 30, 2020
Maha Corona: मुंबई में 6644 संक्रमित, आज 32 की मौत, पॉजिटिव केस हुए 9914 और स्वास्थ्य मंत्री कर रहे ये दावा...
Maha Corona: मुंबई में 6644 संक्रमित, आज 32 की मौत, पॉजिटिव केस हुए 9914 और स्वास्थ्य मंत्री कर रहे ये दावा...


जयपुर।
आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग ने बुधवार को कोविड-19 से प्रभावित बेघर व्यक्तियों, प्रवासी श्रमिकों एवं अन्य व्यक्तियों को राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश के सभी जिलों के कलक्टरों के लिए आपदा प्रबंधन के तहत 18.06 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। इसके साथ ही स्वायत्त शासन विभाग को 1.75 व पुलिस विभाग को 1.25 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की है।

जारी बजट से जिला कलक्टर राहत शिविरों के माध्यम से अस्थायी आवास, भोजन, कपड़े, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा एवं सभी अन्य आवश्यक सुविधाओं आदि की व्यवस्था कर सकेगे। वहीं स्वायत्त शासन विभाग और पुलिस विभाग इस बजट से मास्क, सेनिटाइजर समेत अन्य सुरक्षा उपकरणों की भी खरीद कर सकेंगे।

इससे पहले आपदा प्रबंधन विभाग प्रदेश में कोरोना से लड़ने के लिए 600 करोड़ रुपए से ज्यादा बजट चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग और जिला कलक्टरों को दे चुका है। चिकित्सा विभाग इस बजट से वेंटीलेटर व अन्य जीवर रक्षक उपकरणों की खरीद करेगा जिससे कोरोना से मजबूत तरीके से लडा जा सके।
वहीं करीब 300 करोड रुपए भी विभिन्न जिलो को दिए गए हैं जिससे वे कोरोना के उपचार की व्यवस्थाएं कर सकें। जिलों में क्वारेंटाइन सेंटरों में की जा रही व्यवस्थाओं पर कलक्टरों को मोटा खर्चा करना पड़ रह है।

Published on:
30 Apr 2020 07:28 am