जयपुर

होलानी ग्रुप का SME फोकस्ड फंड लॉन्च

SEBI की हरी झंडी
less than 1 minute read
Apr 09, 2024
jaipur
होलानी ग्रुप का SME फोकस्ड फंड लॉन्च

मुंबई . निवेश क्षेत्र में एक जाने-माने नाम, होलानी ग्रुप द्वारा प्रमोटेड(प्रचारित) होलानी वेंचर कैपिटल फंड को अपने वैकल्पिक निवेश फंड के पंजीकरण के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI-सेबी) से एक सरकारी विज्ञप्ति प्राप्त हुई है, जो इसे इक्विटी फंड हाउस के तौर पर संचालित करने में सक्षम बनाती है। यह ऐतिहासिक संचार होलानी समूह के लिए एक महत्वपूर्ण सीमाचिह्नरुप है, जो फंड प्रबंधन और निवेश के क्षेत्र में इसके प्रवेश का संकेत देता है। वेंचर कैपिटल फंड (VCF) - होलानी वेंचर कैपिटल फंड श्रेणी I AIF (ऑल्टरनेटीव इन्वेस्टमेंट फंड-वैकल्पिक निवेश फंड) - एक भारतीय विकास पूंजी निजी इक्विटी फंड है, जिसे होलानी कैपिटल एडवाइजर्स LLP द्वारा प्रबंधित और प्रायोजित किया जाता है। यह फंड अब SEBI के तहत श्रेणी I AIF - वेंचर कैपिटल फंड के रूप में विधिवत पंजीकृत हो गया है। SEBI की हरी झंडी के साथ, होलानी वेंचर कैपिटल फंड अब गतिशील भारतीय इक्विटी बाजारों में निवेशकों के 300 करोड़ रुपये जुटाने और निवेश करने के लिए सशक्त है। फंड के पास अतिरिक्त ₹100 करोड़ बनाए रखने का ग्रीनशू विकल्प भी है।

Published on:
09 Apr 2024 12:49 am