जयपुर

स्थानांतरित वरिष्ठ अध्यापकों को भी लेना होगा प्रशिक्षण में भाग

ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण का मामला, 10 दिवसीय होंगे प्रशिक्षण
2 min read
• •
Updated: 8 Jun 2018, 10:47 AM IST
Senior Teachers Training
Senior Teachers Training

जयपुर। प्रदेशभर में इन दिनों तबादलों का दौर चल रहा है। बड़े स्तर पर तबादले हो रहे हैं। शिक्षकों ने तबादला होने के बाद नए स्थान पर कार्यग्रहण भी कर लिया है, वहीं कुछ शिक्षक ऐसे भी हैं, जिनका इच्छित स्थान पर तबादला नहीं हुआ तो उन्होंने अपना ज्वानिंग पीरियड बढ़वा लिया है। लेकिन इसके बीच एक बड़ी खबर यह है कि स्थानान्तरण के बाद भी शिक्षकों को ग्रीष्मकालीन शिविरों में तो भाग लेना ही पड़ेगा। इस संबंध में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। स्थानांतरित वरिष्ठ अध्यापकों को भी अब प्रशिक्षण लेना होगा। उन्हें पहले वाले स्थान पर ही पशिक्षण लेना होगा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद की राज्य परियोजना निदेशक शिंवागी स्वर्णकार ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयकों को निर्देश दिए हैं कि स्थानांतरित वरिष्ठ अध्यापकों को भी प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए पाबंद किया जाए।

शिविर हुए शुरू
शिविर शुरू हो गए हैं, लेकिन अभी तक शिक्षकों की पूरी उपस्थिति नहीं मिल रही है। गौरतलब है कि जयपुर जिले के वरिष्ठ अध्यापकों का शिविर अलवर स्थित डाईट छात्रावास नजर बगीची में चल रहा है। अभी गणित और विज्ञान विषय के शिविर चल रहे हैं। शिविर 16 जून तक चलेंगे। इन शिविरों के पूरे होने के बाद दूसरे विषयों के शिविर लगेंगे।

दूसरे जिले में स्थानान्तरण पर भी प्रशिक्षण
यदि किसी शिक्षण का स्थानान्तरण किसी अन्य विद्यालय या जिले में हो गया है तो उनको भी इन प्रशिक्षणों में अनिवार्य रूप से भाग लेना होगा। शिक्षक की अनुपस्थिति की स्थिति में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रदेशभर के शिक्षण ग्रीष्माकालीन अवकाश में लगने वाले इन शिविरों का लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। शिक्षकों का कहना है शिविरों में सुविधाओं का अभाव होने की वजह से वे इसका विरोध कर रहे हैं।

Published on: