30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनावी साल में विद्यार्थियों को रिझा रही ​सरकार

छात्रवृत्ति के चयनित विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री भेजेंगी बधाई व शुभकामना संदेश, सत्र 2017—18 के चयनित विद्यार्थियों की सूची विभाग कर रहा तैयार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

MOHIT SHARMA

•

Updated: 6 Jun 2018, 2:06 PM IST

cm raje to send appereciation letter to students

cm raje to send appereciation letter to students

जयपुर। चुनावी साल में विद्यार्थियों को रिझाने का सरकार ने नया तरीका निकाला है। अब विभिन्न छात्रवृत्तियों के चयनित विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री बधाई और शुभकामना संदेश भेजेंगी।
इसके लिए शिक्षा विभाग के प्रदेशभर के छात्रवृत्ति से जुड़े अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी विद्यार्थियों का डेटा एकत्र करने में जुटे हैं।

2017—18 के चयनितों को मिलेंगे संदेश
सत्र 2017—18 के विभिन्न छात्रवृत्तियों में चयनित विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री की ओर से शुभकामना संदेश उनके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए भेजा जाएगा। इसके साथ ही उनके घर के पते पर बधाई संदेश भेजा जाएगा। विभाग के अधिकारी योजनावार लाभान्वितों के मोबाइल नंबर और घर के पते तलाश कर एकत्रित कर रहे हैं।

ये मांगी जानकारी
माध्यमिक शिक्षा बीकानेर के छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन प्रकोष्ठ ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी मांगी है। इसमें छात्रवृत्ति व प्रोत्साहन योजना का नाम, जिले का नाम, विद्यार्थी का नाम, कौनसे स्कूल में पढ़ रहा है, निवास का पता, मोबाइल नंबर और प्राप्त छात्रवृत्ति और प्रोत्साहन राशि आदि की जानकारी मांगी है।

भामाशाह पोर्टल से भुगतान में परेशानी
जिन विद्यार्थियों ने बैंक अकाउंट को भामाशाह और आधाार से लिंक नहीं कराया उन्हें छात्रवृत्तियों का भुगतान नहीं हुआ है। ऐसे में इस बार विद्यार्थियों की संख्या में कमी आई है।

ये है योजनाएं
अनुसूचित जाति पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 6 से 8 के लिए, अनुसूचित जनजाति पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 6 से 8, अनुसूचित जाति पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 9 से 10, अनुसूचित जनजाति पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 9 से 10, सफाई से जुड़े और स्वास्थ्य के लिए जोखिम पूर्ण व्यवसाय में लगे व्यक्तियों के बच्चों के लिए पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति, अन्य पिछड़ी जाति पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति, विशेष पिछड़ी जाति पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति, अल्पसंख्यक समुदाय पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति, भूतपूर्व सैनिकों की प्रतिभावान पुत्रियों के लिए छात्रवृत्ति, प्री—कारगिल 1 अप्रेल 1999 से पूर्व युदृधों में शहीद, स्थाई विकालांग सैनिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति कक्षा 1 से 12 तक, पोस्ट कारगिल 1 अप्रेल 1999 के बाद युदृधों में शहीद, स्थाई विकालांग सैनिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति कक्षा 1 से 12 तक, अनुसूचित जाति उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति, अनुसूचित जनजाति उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति, विशेष पिछड़ा वर्ग उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति, अन्य पिछड़ा वर्ग उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति, आर्थिक पिछड़ा वर्ग उत्तर मैटिक छात्रवृत्ति, विशेष वूर्च मैट्रिक छात्रवृत्ति देवनारायण गुरुकुल योजना सहित, मुख्यमंत्री हमारी बेटी योजना, एनएसआईजीएसई, विद्यार्थी दुर्घटना बीमा, देव नारायण कोचिंग कैंप, शैक्षिक व सांस्कृतिक भ्रमण और पन्नाधाय जीवन अमृत योजना, जनश्री बीमा योजना आदि की जानकारी मांगी है।