
Third Grade Teacher's Transfer
जयपुर। तृतीय श्रेणी शिक्षकों की तबादला सूची में कई खामियां हैं, जिससे शिक्षक परेशान हो रहे हैं। कहीं स्कूल का नाम गलत अंकित हो गया तो कहीं ब्लॉक का नाम गलत है। अब ऐसे में शिक्षकों को कार्यमुक्त होने और कार्यग्रहण कराने में परेशानी आ रही है।
पोर्टल पर नहीं स्कूल का नाम
एक जिले से दूसरे जिले में हुए तबादलों में शिक्षकों को कार्यमुक्त करने और कार्यग्रहण कराने दोनों में परेशानी हो रही है। गलत नाम होने से शाला दर्शन पोर्टल पर स्कूल का नाम ही नहीं आ रहा है, जिससे शिक्षक परेशान हैं। कई शिक्षक दिव्यांग भी हैं, ऐसे में उन्हें अधिक परेशानी आ रही है। स्कूल का नाम पोर्टल पर वे रिलीव नहीं हो पा रहे हैं।
डाइस कोड भी गलत
स्कूलों का डाइस कोड भी गलत लिखा हुआ है, जिससे स्कूल का नाम ही पोर्टल पर नहीं आ रहा है। अब शिक्षकों के सामने ये समस्या खड़ी हो गई है कि आखिर इन आदेशों में संशोधन कौन करे।
दूसरी सूची भी जल्द
माध्यमिक शिक्षा में कार्यरत तृतीय श्रेणी की तबादला सूची का शिक्षकों को लंबे समय से इंतजार है। अब उनका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। इस सूची में भी 10 हजार के करीब तबादले होने की संभावना जताई जा रही है। अब जो दूसरी सूची आनी है उसमें कक्षा 1 से 12 तक के माध्यमिक शिक्षा के स्कूलों में लगे शिक्षकों के तबादले होंगे। इनकी सूची भी 7 जून तक आ जाएगी। शिक्षक तबादला सूची आने से परेशान भी नजर आ रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि तबादला इच्छित स्थान पर होगा या नहीं इसे लेकर वे परेशान हैं। वहीं दूसरी एक शिक्षकों का एक वर्ग ऐसा भी है जिनकी कोई राजनीतिक पहुंच नहीं है। ऐसे में उन्हें यह चिंता सताए जा रही है कि कहीं उनका भी तबादला दूर न हो जाए।
शिक्षकों से लेंगे परिवेदना
जिन शिक्षकों के आदेशों में कोई भी लिपिकीय त्रुटि है वे जिला शिक्षा अधिकारी को अपनी परिवेदना दे सकते हैं। इस संबंध में हम जिला शिक्षा अधिकारी को जानकारी दे देंगे। उसके बाद इनके संशोधित आदेश निकाल दिए जाएंगे।
श्याम सिंह राजपुरोहित, निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा, बीकानेर
Published on:
4 Jun 2018, 11:43 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.