जयपुर

सात दिवसीय भागवत कथा का समापन

Aug 01, 2026
Rajasthan

दूदू/नरैनाञ्च पत्रिका. निकटवर्ती मंमाणा स्थित गढ़वाले बालाजी महाराज परिसर में आयोजित सात दिवसीय भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन-यज्ञ के साथ समापन हुआ। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। कथा प्रवक्ता आचार्य अंजनी महाराज ने सात दिनों तक भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा का रसपान कराते हुए धर्म, भक्ति, सेवा एवं संस्कारों का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा मानव जीवन को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है और समाज में प्रेम, सद्भाव व संस्कारों का संदेश देती है। समापन अवसर पर पर सूरजकरण भढाना ने कन्याभोज करवाया।

Updated on:
01 Aug 2026 06:00 am
Published on:
01 Aug 2026 06:00 am