जयपुर

शक्ति वंदन 2.0: सार्वजनिक स्थानों पर लगाई जाएंगी 500 पिंक बॉक्स, शिकायतों- सुझावों पर होगा अमल

महिलाओं को सशक्त बनाने और बच्चियों को किसी भी हालात से डटकर मुकाबला करने के उद्देश्य से ग्रेटर नगर निगम ने शक्ति वंदन 2.0 कार्यक्रम का आगाज किया। इस मौके पर महापौर सौम्या गुर्जर, महिला एवं बाल विकास शाखा की अध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

1 minute read
Sep 06, 2024

जयपुर। महिलाओं और बच्चियों को मानसिक, सामाजिक, शारीरिक और डिजीटली रूप से मजबूत बनाने और उनमें आत्मविश्वास भरने के लिए गुरुवार से गह्य्रेटर नगर निगम की ओर से शक्ति वंदन 2.0 का आगाज हुआ। पहले दिन गांधी सर्कल स्थित गल्र्स कॉलेज में कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर पिंक बॉक्स का उद्घाटन किया गया। शहर के सार्वजनिक स्थालों पर इन बॉक्स को लगाया जाएगा। महिलाएं सुझाव और शिकायतें लिखकर इस बॉक्स में डाल सकेंगी। 12 अक्टूबर तक यह कार्यक्रम चलेगा।
महापौर सौम्या गुर्जर ने छात्राओं से कहा कि महिला सशक्त और मजबूत है। आवश्यकता सिर्फ सही समय और सही परिस्थिति में खुद को मजबूत दिखाने की है। जयपुर की हर बेटी, महिला को मैं सशक्त करना चाहती हूं। उन्होंने बताया कि शहर के सार्वजनिक स्थलों पर सुझावों के लिए 500 पिंक बॉक्स लगाए जाएंगे। इसमें आने वाले सुझावों और शिकायतों पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा।
ग्रेटर निगम की महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि एक महिला पूरे समाज को प्रभावित करती है। यदि महिला सशक्त होगी तो समाज मजबूत बनेगा।

डिजीटली रूप से भी हों स्मार्ट
-एडिशनल डीसीपी रानू शर्मा
ने बताया कि हर महिला को अपने अधिकार पता होने चाहिए। साथ ही डिजीटली रूप से भी स्मार्ट होने की जरूरत है।
-निर्भया स्क्वाड की इंचार्ज सुनीता चौधरी ने आपातकाल की परिस्थितियों में उपयोग किए जाने वाले आपातकालीन नम्बर की जानकारी दी।
-एडवोकेट स्वाति अग्रवाल ने कानूनी प्रावधानों को समझाया। उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे।
-मनोवैज्ञानिक डॉ. रिचा शर्मा ने छात्राओं से मन और मष्तिष्क से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
-मार्शल आर्ट एक्सपर्ट रिचा गौड़ ने छात्राओं को आपात स्थिति का सामना करने के गुर सिखाए। उन्होंने छात्राओं को सिखाया कि यदि कोई आपका पीछा करता है तो आप अपने नाखूनों, मुक्कों का इस्तेमाल कर स्वंय का बचाव करें। मंच से उन्होंने मार्शल आर्ट की बारिकियां भी सिखाईं।

Published on:
06 Sept 2024 12:04 am
Also Read
View All

अगली खबर