3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Alert: राजस्थान में ओलावृष्टि के बाद 24 जनवरी को 20 जिलों में घने कोहरे की दस्तक, जानें सभी 41 जिलों का हाल

January Weather Update: 24 जनवरी को मौसम का मिजाज बदलेगा और प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना है। कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता कम रहेगी, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Jan 23, 2026

Dense Fog Alert: जयपुर. राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार 23 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में मेघगर्जन के साथ ओलावृष्टि और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, सीकर, झुंझुनूं, डीग, करौली, कोटपूतली-बहरोड़ और खैरथल-तिजारा सहित कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे फसलों को नुकसान और सामान्य जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू, नागौर, हनुमानगढ़, फलोदी और श्रीगंगानगर जिलों में भी ओलावृष्टि और आंधी का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने किसानों और वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

इसके बाद 24 जनवरी को मौसम का मिजाज बदलेगा और प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना है। कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता कम रहेगी, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। विशेषकर स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।


📊 24 जनवरी 2026 : राजस्थान जिलावार मौसम पूर्वानुमान

क्रमांकजिलामौसम स्थिति (24 जनवरी)
1अजमेरकोई चेतावनी नहीं
2अलवरघना कोहरा
3बांसवाड़ाकोई चेतावनी नहीं
4बारांकोई चेतावनी नहीं
5ब्यावरकोई चेतावनी नहीं
6भरतपुरघना कोहरा
7भीलवाड़ाकोई चेतावनी नहीं
8बूंदीकोई चेतावनी नहीं
9चित्तौड़गढ़कोई चेतावनी नहीं
10दौसाघना कोहरा
11डीगघना कोहरा
12धौलपुरघना कोहरा
13डूंगरपुरकोई चेतावनी नहीं
14जयपुरघना कोहरा
15झालावाड़कोई चेतावनी नहीं
16झुंझुनूंघना कोहरा
17करौलीघना कोहरा
18खैरथल-तिजाराघना कोहरा
19कोटाकोई चेतावनी नहीं
20कोटपूतली-बहरोड़घना कोहरा
21प्रतापगढ़कोई चेतावनी नहीं
22राजसमंदकोई चेतावनी नहीं
23सलूम्बरकोई चेतावनी नहीं
24सवाई माधोपुरघना कोहरा
25सीकरघना कोहरा
26सिरोहीकोई चेतावनी नहीं
27टोंककोई चेतावनी नहीं
28उदयपुरकोई चेतावनी नहीं
29बालोतराकोई चेतावनी नहीं
30बाड़मेरकोई चेतावनी नहीं
31बीकानेरघना कोहरा
32चूरूघना कोहरा
33डीडवाना-कुचामनघना कोहरा
34हनुमानगढ़घना कोहरा
35जैसलमेरघना कोहरा
36जालौरकोई चेतावनी नहीं
37जोधपुरकोई चेतावनी नहीं
38नागौरघना कोहरा
39पालीकोई चेतावनी नहीं
40फलोदीघना कोहरा
41श्रीगंगानगरघना कोहरा

Story Loader